Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ‘आपका खोया फोन वापस मिल सकता है…’ PM मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत सरकार के खास ऐप का किया जिक्र

‘आपका खोया फोन वापस मिल सकता है…’ PM मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत सरकार के खास ऐप का किया जिक्र

By Abhimanyu 
Updated Date

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह आज महीने के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के ‘संचार साथी’ ऐप का जिक्र किया। पीएम मोदी के अनुसार, ‘संचार साथी’ ऐप मोबाइल यूजर्स को साइबर ठगी को नाकाम करने और खोये फोन को वापस पाने में मददगार साबित हुआ है।

पढ़ें :- अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, कोलीफार्म बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “मेरे प्यारे देशवासियो, जरा सोचिए आपका मोबाइल फोन कहीं खो जाए तो कितनी परेशानी होती है। मोबाइल में आपके कॉन्टैक्ट्स हैं, फोटोज हैं, जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं, और, न जाने कितनी जरूरी जानकारियां भी हैं। एक बार फोन खो जाए, तो उसे वापस पाने की उम्मीद भी धीरे-धीरे कम होने लगती है लेकिन अब ऐसा नहीं है। आपका खोया हुआ मोबाइल फोन आपको वापिस मिल सकता है, और इसमें भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म आपकी बहुत बड़ी मदद कर सकता है। उस प्लेटफॉर्म का नाम है ‘संचार साथी’।

उन्होंने आगे कहा, “अब तक ‘संचार साथी’ के पोर्टल पर 30 करोड़ से ज्यादा विजिट हो चुकी हैं। करीब 3 करोड़ बार इसका एप डाउनलोड किया जा चुका है। साथियो ‘संचार साथी’ से हमारा बैंक, पेमेंट apps, टेलीकॉम कंपनियां और पुलिस समेत 1600 से ज्यादा संस्थान जुड़े हुए हैं। इससे साइबर ठगी के कई प्रयासों को समय रहते नाकाम करने में मदद मिल रही है। इस व्यवस्था की मदद से अब तक 5 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा के संभावित नुकसान को रोका गया है।”

Advertisement