गर्मियों में तोरई की सब्जी खूब बिकती है। यह खाने में सिंपल और टेस्टी होती है। तोरई सेहत के लिए फायदेमंद होती है। तोरई वजन घटाने में मदद करती है। यह फाइबर से भरपूर होती है। तोरई डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
शुगर लेवल को कंट्रोल करती है। साथ ही इम्यूनिटी बेहतर करने में मदद करती है। अभी तक आपने तोरई की सब्जी या भरवां ही खाया होगा। आज हम आपको तोरई की टेस्टी चटनी बनाने का तरीका बताने जा रहे है।
तोरई की चटनी बनाने के लिए ये है जरुरी सामान
छिलके सहित कटी हुई तोरई 1 कप
उड़द दाल 1 चम्मच
हरी मिर्च 2
इमली ½ इंच
लहसुन की कलियां 3
ऑर्गेनिक गुड़ ½ चम्मच
तेल ½ चम्मच
तड़के के लिए
तेल 1 चम्मच
सरसों के बीज ½ चम्मच
करी पत्ते 5-6
हींग 1 चुटकी
तुरई की चटनी बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
तुरई की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें। उसमें तेल डालें। तेल गरम होने पर उसमें उड़द दाल डालें और हल्का भूरा होने तक भूनें। हरी मिर्च, लहसुन, इमली डालें। 1 मिनट तक भूनें और ब्लेंडर में डालें।
अब कटी हुई तुरई को आधा चम्मच तेल में हल्का भूरा होने तक भूनें और ठंडा होने तक अलग रख दें। फिर नमक, गुड़ के साथ सभी चीजों को पीसकर दरदरा या चिकना पेस्ट बना लें। चटनी में तड़का डालें और इडली, डोसा, चावल या रोटी के साथ परोसें।