कई लोग चेहरे की सूजन से परेशान रहते है, बढ़ती उम्र तो कभी खान पान की वजह से चेहरे पर सूजन आ जाती है। चेहरे की सूजन को कम करने के लिए आप ठंडी सिकाई करके राहत पा सकती है। इसके लिए साफ कपड़े में बर्फ के टुकड़े डालकर इसकी पोटली बना लें।
पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?
फिर इसे पंद्रह मिनट तक सेंके। ऐसी सिकाई करने से चेहरे की सूजन कम होती है। इसके अलावा आप एलोवेरा जेल को भी यूज कर सकती है। एलोवेरा में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जाते है। जो सूजन को कम करने में हेल्प करते है। अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा लगा है तो इस पत्ते को धोकर ऊपर औऱ नीचे की तरफ से थोड़ा थोड़ा काट लें।
फिर इसमें से चम्मच की मदद से एलोवेरा जेल निकाल कर चेहरे पर लगा लें। इससे न सिर्फ चेहरे की सूजन में आराम मिलेगी। चेहरे की अन्य समस्याएं भी दूर होंगी। खीरे का रस या फिर खीरे का स्लाइस लगाने से भी सूजन से छुटकारा पा सकती हैं।
खीरे से न सिर्फ सूजन कम होगी बल्कि चेहरे की गंदगी भी साफ हो जाएगी। इसके लिए खीरे की एक स्लाइस को काट कर फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। फि इसे जहां सूजन है वहा लगा लें। इसके अलावा खूब पानी पीएं। क्योंकि पानी की कमी की वजह से भी सूजन हो जाती है। दिन भर में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पाएं।