सुबह की डाइट पर पूरा दिन निर्भर करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट लिया जाय तो पूरा दिन एनर्जिटिक महसूस होता है वहीं अगर दिन की शुरुआत अनहेल्दी फूड्स से की जाय तो पूरा दिन सुस्ती और आलस रहता है।
पढ़ें :- सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का अजीबो-गरीब दावा, बोले-भगवान श्री राम थे समाजवादी, वनवास में PDA से ली मदद, बीजेपी वालों ने चुगली कर मां सीता को घर से निकलवाया
अगर आप खाली पेट चाय पीते है तो यह पाचन पर तो बुरा असर डालती ही है कई बीमारियों को भी न्यौता देती है। अगर जिंदगी भर हेल्दी रहना चाहते है तो दिन की शुरुआत हेल्दी डाइट से करें। साथ ही ये भी जान लें की सुबह के समय खाली पेट क्या चीजें नहीं खाना चाहिए।
सुबह के समय गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे होते है। कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है और हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या से छुटकारा मिलता है।
हेल्दी फैट्स के साथ दिन की शुरुआत करने से न केवल ब्लड शुगर रेगुलेट रहता है बल्कि प्रोटीन भी मिलता है। भीगे हुए बादाम न्यूट्रिशनसे भरपूर होते हैं जिससे ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करने में मदद करता है।
अगर डेली सुबह तीस मिली आंवला का जूस पीने से शरीर को कई चमत्कारी फायदे मिलते है। इससे इम्यूनिटी बेहतर होती है। साथ शरीर के साथ ही बाल और स्किन भी हेल्दी रहती है। हेल्दी फैट्स और आंवला का जूस पीने के बाद फल जरुर खाएं। सेब या पपीता मॉर्निंग में खाने से फाइबर के साथ एनर्जी मिलती है।
पढ़ें :- KGMU ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पर FIR दर्ज करने की मांग, कहा- नहीं हुआ एक्शन तो बंद कर देंगे OPD सेवाएं
वहीं सुबह के समय खाली पेट चाय कॉफी पीने से एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।साथ ही चिप्स और तला भुना मठरी, नमकीन खाने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है। सुबह के समय खासकर गर्मियों में ठंडा पानी पीना से पाचन पर बुरा असर पड़ता है।
साथ ही सुबह के समय खाली पेट फलों का जूस पीना सेहत के लिए बुरा हो सकता है। खासकर खट्टे फलों जैसे संतरा, मौसम्मी आदि का जूस पीने से सीने में जलन हो सकती है। इतना ही नहीं दिन की शुरुआत तेल, मिर्च, मसाला जैसी चीजों को खाने से शरीर में सूजन और सुस्ती हो सकती है।