cheese paratha recipe :आज कल के बच्चों को पिज्जा और बर्गर खाना काफी पसंद है। अक्सर बच्चे जंग फूड पर निर्भर हैं जो की सेहत के लिए इतना नुकसानदायक है जिसे हम शब्दों में बयां नही कर सकते हैं। तो आज हम आपके लिए एक ऐसी डिश लाएँ हैं जिसे आप घर पर बड़े आसान तरीके से बना सकते हैं । इसके खाने के बाद आपका बच्चा पिज्जा को भूल जाएगा। ये उसका पसंदीदा बन जाएगा।
पढ़ें :- Beauty Tip : गर्मियों में पसीना, गर्मी और धूप इन सबका हमारी त्वचा पर पड़ता है असर, जानें इसको कैसे रखें ठंडा और ग्लोइंग?
आप चीज़ पराठा बनाकर अपने बच्चे के टिफिन में दे सकते हैं। ये बिलकुल पिज्जा के तरह लगेगा। ऐसा करने से आपके बच्चे की आदत बिलकुल सुधर जाएगा वो घर का खाना पसंद करने लगेगा। गर्मागरम चीज पराठा खाने में ज्यादा टेस्टी लगता है। आइये जानते हैं चीज पराठा की आसान रेसिपी।
चीज़ पराठा रेसिपी
पहला ट्रिक : इसे बनाने के लिए आप को आटा गूथना होगा बिलकुल वैसा ही जैसे आप रोटी के लिए बनाते हैं। अब Mozzarella Cheese को कद्दूकस कर लें। चीज में पिज्जा सीजनिंग थोड़ा नमक और चिली फ्लेक्स डालकर मिक्स कर लें। आटे की बड़ी सी लोई लें और उसे रोटी जैसा बेल लें। इस पर थोड़ी पिज्जा सॉस लगाएं और चीज को स्टफिंग की तरह बीच में रख लें। अब रोटी को बंद करके पराठा जैसा बेल लें। ध्यान रखें बेलते वक्त पराठा फटना नहीं चाहिए। नहीं तो चीज पिघलने के बाद बाहर निकाल जाएगी। पराठे को दोनों ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेंक ले। तैयार है एकदम चीज से भरपूर पराठा। आप इसे बीच से कट करके बच्चों को सर्व करें। एक बार इस तरह बना चीज पराठा खाएंगे तो फिर पिज्जा की डिमांड नहीं करेंगे।
दूसरा उपाय : आप चाहें तो चीज स्लाइस से भी पराठा बना सकते हैं। इसके लिए दो छोटी-छोटी लोई लें और उन्हें रोटी जैसा बेल लें। अब एक रोटी पर पिज्जा सॉस लगाएं ऊपर से 1-2 चीज स्लाइस रखें। चिली फ्लेक्स और सीनिंग डालें। अब ऊपर से दूसरी बेली हुई रोटी रखें। साइड्स को दबाते हुए बंद कर दें। आप चाहें तो पराठे को साइड से हल्का बेलकर बड़ा भी कर सकते हैं। अब मीडियम फ्लेम पर चीज पराठा को अच्छी तरह से सेंक लें। तैयार है स्वादिष्ट चीज पराठा।
पढ़ें :- Sweet-Sour Kadhi : न इमली, न टमाटर, गर्मियों में बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी