Benefits of almond oil: बादाम का तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग अपनी स्किन को हेल्दी और हाइड्रेट रखने के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल करके है। लेकिन गर्मियां आते ही बादाम का तेल लगाना इस डर से बंद कर देती हैं कि कहीं उनकी स्किन चिपचिपी, पिंपल या अन्य दिक्कत न होने लगे।
पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी
पर क्या आप जानते है अगर बादाम के तेल को सही तरीके से लगाया जाय तो गर्मियों में भी स्किन हेल्दी और ग्लोईंग नजर आएगी। बादाम का तेल स्किन को गहराई से हाइड्रेट रखता है। गर्मियों में जब स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है तो ये तेल उसे नमी देकर सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है।
इसमें विटामिन ई आंखों डार्क सर्कल और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करता है। रात में सोने से पहले बादाम के तेल की कुछ बूंदे हल्के हाथों से मसाज करें।
सनडैमेज से बचने के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स होते है जो स्किन को धूप में सूर्य़ की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करती है।
गर्मियों में बादाम के तेल को दिन में लगाने से बचना चाहिए। इसे रात में सोने से पहले लगाएं। इससे तेल स्किन में अच्छी तरह से अब्जॉर्ब हो जाता है। चिपचिपापन नहीं लगता है। चेहरे पर ज्यादा तेल लगाने से स्किन पर चिपचिपापन और धूल जम सकती है। इसलिए सिर्फ 2-3 बूंदें ही काफी हैं।
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
बादाम के तेल को मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा जेल या शहद के साथ मिलाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन को पोषण भी मिलेगा और फ्रेशनेस भी मिलेगी।
गर्मियों में बादाम का तेल चेहरे पर लगाना पूरी तरह से सुरक्षित है। बस सही मात्रा और सही समय पर इसका इस्तेमाल करना जरूरी है। यह आपकी स्किन को अंदर से पोषण देगा और गर्मी में भी चमकदार बनाएगा।