Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार के मोकामा में गला घोंट कर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग का था मामला

बिहार के मोकामा में गला घोंट कर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग का था मामला

By प्रिन्स राज 
Updated Date

मोकामा। बिहार के मोकामा में प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक की ​हत्या पीट पीट कर के कर दी गई। फिर शव को कुएं में फेंक दिया गया। मृतक युवक की पहचान डॉक्टर टोली निवासी मणिधर रजक के 22 वर्षीय पुत्र करणदीप के रूप में हुई है। मामला पटना से सटे मोकामा थाने के डॉक्टर टोली वार्ड -7 का है।

पढ़ें :- RJD और कांग्रेस के INDI गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की : PM मोदी

मृतक के परिजनों का कहना है कि 19 फरवरी की शाम 7 बजे पड़ोस की रहने वाली एक लड़की ने करणदीप को फोन करके बुलाया। जाने से पहले करणदीप ने घरवाले को बोला था कि एक घंटे में वापस नहीं आये तो फोन करना। जब फोन किया गया तो मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा।

खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छह दिन बाद शुक्रवार को शव घर के पास कुएं में मिला। शुक्रवार की सुबह शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शरीर पर कई जगह चोट के गहरे जख्म थे। कहा जा रहा है कि हत्यारों ने पहले बेरहमी से पिटाई की। उसके बाद गला घोंटकर मार डाला।

हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाईक रते हुए एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। महिला लड़की के किरायेदार है। लड़की और उसके परिजन फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गायब होने के बाद मोकामा थाने जाकर पुलिस से लिखित शिकायत की गई। लेकिन उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया। इस मामले में मृतक के परिवार लड़की के परिजन एवं उसके सहयोगियों के ऊपर हत्या का आरोप लगा रहे है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव बोले, कहा-मोदी नौकरी और गरीबी पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?
Advertisement