Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. ‘कभी शादी मत करना’ लिखकर युवक ने दी जान, जेब में मिला सुसाइड नोट, पेड़ से लटकी मिली लाश

‘कभी शादी मत करना’ लिखकर युवक ने दी जान, जेब में मिला सुसाइड नोट, पेड़ से लटकी मिली लाश

By santosh singh 
Updated Date

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले (Barabanki District) में पत्नी और उसके भाइयों से प्रताड़ित होने का आरोप लगाते हुए पिकअप चालक ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को कुर्सी क्षेत्र के भेड़हापुर निवासी सतीश यादव (30) का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर माती क्षेत्र में मिला। मृतक की जेब से कॉपी के पन्नों पर लिखा सुसाइड नोट (Suicide Note) बरामद हुआ है, जिसमें पत्नी समेत उसके भाइयों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। एक पन्ने पर लिखी पंक्ति-‘बस, कभी शादी मत करना’ ने मामले को और मार्मिक बना दिया है।

पढ़ें :- 'भला क्या जलाये कोई दीया, जब पानी में डूब गया है दीप...' अखिलेश ने बाढ़ के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

पेड़ से शव लटका मिला

पुलिस के अनुसार, सतीश यादव (Satish Yadav) पिकअप चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह अपनी पिकअप लेकर घर से निकला था। बाद में उसकी पिकअप माती क्षेत्र में खड़ी मिली और कुछ दूरी पर आम के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

तलाशी के दौरान सतीश की जेब से कॉपी के कई पन्नों पर लिखा सुसाइड नोट (Suicide Note)  बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक नोट में सतीश ने पत्नी मोनिका को आत्महत्या का कारण बताया है। साथ ही पत्नी के भाइयों उमेश और दिनेश पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पत्नी से चल रहा था विवाद

पढ़ें :- ‘फार्म हाउस में मेरी हत्या की साजिश रची गई’, चंद्रशेखर आजाद ने इन लोगों पर लगाया बड़ा आरोप

पुलिस सुसाइड नोट (Suicide Note) की जांच के साथ ही सतीश और उसकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद की भी जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद गांव में शोक के साथ ही कई तरह की चर्चाएं हैं। माती क्षेत्र के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी (Ajay Kumar Tripathi) ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पत्नी और उसके भाइयों से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement