Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के भोपाल में यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी (Bhupendra Jogi) पर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में उन्हे काफी गंभीर चोटें आई हैं। जिसमें करीब चालीस टाकें लगे है।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूपेन्द्र जोगी (Bhupendra Jogi) पर मंगलवार रात दो अज्ञात नकाबपोश लोगो ने पीछे से आकर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भोपाल के न्यू मार्केट में अपनी दुकान से वापस लौट रहे थे। न्यू मार्केट के पास ही दो लोगो ने उन पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उनकी पीठ और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

नाम क्या है… भूपेंद्र जोगी… जी हां, ये रील आपने इंस्टाग्राम पर जरूर देखी होगी। इस रील में नजर आने वाले इंफ्लुएंसर ही भूपेन्द्र जोगी हैं, जिन पर हमला हुआ है। इस रील के जरिए भोपाल के व्यापारी भूपेन्द्र जोगी को सोशल मीडिया पर स्टार बना दिया था।

इंस्टाग्राम पर इनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है और इनकी रील के मीम्स भी काफी वायरल हुए थे। उनकी रील के वायरल होने के बाद खुद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद उनको बुलाकर उनसे मुलाकात की थी। हमले के बाद भूपेन्द्र जोगी का अस्पताल से वीडियो सामने आया है, इसके अलावा इंस्टा स्टोरी के जरिए उनके लिए जस्टिस मांगा जा रहा है।

 

Advertisement