गाम्बिया। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बुधवार को नया इतिहास रचते हुए 344 रनों सबसे बड़ा स्कोर बना डाला है। जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 344 रन बनाए (Scoring 344 Runs in T20I) । यह कारनामा आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप (ICC Men’s T20 World Cup) सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर ग्रुप बी 2024 में देखने को मिला है। जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा (Zimbabwe captain Sikandar Raza) ने तूफानी शतकीय पारी खेलते हुए 43 गेंदों में नाबाद 133 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 15 सिक्स शामिल हैं। जिम्बाब्वे ने नेपाल और भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है।
पढ़ें :- Padma Awards 2026 : 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान, जानें लिस्ट में हैं और कौन-कौन नाम?
देखें स्कोर कार्ड
बता दें कि जिम्बाब्वे से पहले T20I में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड नेपाल के नाम था। नेपाल ने सितंबर 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए थे। नेपाल फुल मेम्बर नेशन नहीं है। वहीं, फुल मेम्बर नेशंस में T20I में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड भारत के खाते में था, जो हाल ही में बना। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 12 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर 6 विकेट खोकर 297 रन बटोरे थे। भारत अब हाईएस्ट T20I टोटल की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसक गया है।
सिकंदर रजा ने रचा इतिहास
सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने महज 33 गेंद पर शतक जड़कर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए कि आज उनकी टीम एक नया इतिहास बनाने जा रही है। बता दें कि सिकंदर रजा (Sikandar Raza) टी20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बने। कप्तान रजा ने नामीबिया के जॉन निकोल लोफ्टी इटन की बराबरी की। इटन ने नेपाल के खिलाफ 33 गेंद पर शतक जड़ा था। रजा ने गांबिया के खिलाफ 43 गेंद पर नाबाद 133 रन की पारी खेली। इस दौरान 7 चौके और 15 सिक्क उड़ाए। यही नहीं क्लाइव मडांडे ने 17 गेंद पर नाबाद 53 रन की पारी खेली।
पढ़ें :- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विमान का एक इंजन बंद, उठने लगा धुआं, जानें फिर क्या हुआ?
टी20I में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
साहिल चौहान, एस्टोनिया बनाम साइप्रस- 27 गेंद
जान निकोल लोफ्टी इटन, नामीबिया बनाम नेपाल-33 गेंद
सिकंदर रजा, जिम्बाब्वे बनाम गांबिया, 33 गेंद
कुशल मल्ला, नेपाल बनाम मंगोलिया, 34 गेंद
पढ़ें :- Padma Awards 2026 : पिता धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण सम्मान तो फूट-फूटकर रोईं बेटी अहाना, पत्नी हेमा मालिनी भी नहीं रोक पाईं आंसू
डेविड मिलर, साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, 35 गेंद
रोहित शर्मा, भारत बनाम श्रीलंका, 35 गेंद
T20I में सबसे बड़ा टीम स्कोर
344/4 – जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023, एशियन गेम्स
297/6 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
पढ़ें :- Entertainment: 'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस 'नेहा मर्दा' ने सोशल मीडिया पर साझा कीं अपनी बोल्ड तस्वीरें
286/5 – जिम्बाब्वे बनाम सेशेल्स, नैरोबी, 2024
278/3 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
278/4 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफ़ोव काउंटी, 2019
268/4 – मलेशिया बनाम थाईलैंड, हांग्जो, 2023, एशियन गेम्स
267/3 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, तारोबा, 2023
गांबिया के गेंदबाज मूसा जोबारतेह के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
यही नहीं गांबिया के गेंदबाज मूसा जोबारतेह के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मूसा ने T20I का सबसे मंहगा स्पेल डाला। मूसा ने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 93 रन खर्च कर डाले।