नई दिल्ली। भारतीय मूल (Indian origin)के डेमोक्रेट नेता (Democratic Party) जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने गुरुवार को न्यूयॉर्क सिटी (New York City) के नए मेयर के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। मैनहैटन के 80 साल से बंद पड़े ऐतिहासिक सबवे स्टेशन में आयोजित समारोह में ममदानी ने कुरान (Quran) पर हाथ रखकर शपथ ली, जिसके साथ वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं।
पढ़ें :- ईरानी सरकारी TV पर प्रसारित सनसनीखेज वीडियो से अमेरिका में मचा हड़कंप, बैरन ट्रंप को कहां मारें? 10 मिलियन डॉलर का इनाम
लेटिशिया जेम्स ने दिलाई शपथ
34 वर्षीय ममदानी को न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल और उनकी राजनीतिक सहयोगी लेटिशिया जेम्स ने शपथ दिलाई। यह समारोह पुराने सिटी हॉल स्टेशन (City Hall Station) में हुआ, जो अपनी खूबसूरत मेहराबदार छतों के लिए जाना जाता है। शपथ लेने के बाद ममदानी ने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य है।
एक और शपथ ग्रहण प्रस्तावित
ममदानी का एक और भव्य शपथ ग्रहण समारोह भी प्रस्तावित है, जो सिटी हॉल में दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) आयोजित होगा। इस समारोह में उन्हें अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स (American Senator Bernie Sanders) शपथ दिलाएंगे, जिन्हें ममदानी अपने राजनीतिक आदर्शों में गिनते हैं। इसके बाद ब्रॉडवे के ‘कैन्यन ऑफ हीरोज’ (Canyon of Heroes) इलाके में सार्वजनिक ब्लॉक पार्टी आयोजित की जाएगी, जो ऐतिहासिक टिकर-टेप परेड के लिए प्रसिद्ध है।
पढ़ें :- 16 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा पुरुष CA बने लक्ष्मणन मय्यप्पन, जानिए सफलता की पूरी कहानी
अहम जिम्मेदारी संभाली
शपथ के साथ ही ममदानी ने अमेरिकी राजनीति के सबसे चुनौतीपूर्ण और लगातार दबाव वाले पदों में से एक की जिम्मेदारी संभाल ली है। न्यूयॉर्क सिटी (New York City) के मेयर के तौर पर वह अब देश के सबसे ज्यादा नजर में रहने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं।
कौन हैं जोहरान ममदानी?
जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) के उभरते नेताओं में गिने जाते हैं और उन्हें पार्टी की प्रगतिशील राजनीति का चेहरा माना जाता है। न्यूयॉर्क जैसे बहुसांस्कृतिक और विविध आबादी वाले शहर का नेतृत्व संभालते हुए वह अमेरिकी राजनीति के सबसे ज्यादा निगरानी में रहने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। मेयर पद को अमेरिका की सबसे कठिन और लगातार दबाव वाले काम में से एक माना जाता है।