Zomato News: देश में कई राज्य इस समय भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं और गर्मी की वजह से लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में लोगों को दोपहर के वक्त बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गयी है। इसी बीच फूड डिलवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) का एक सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में बना हुआ है।
पढ़ें :- अब पश्चिम बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, कोलीफार्म बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी
दरअसल, जोमैटो (Zomato) के फूड डिलीवरी बॉय (Food Delivery Boy) इस भीषण गर्मी में भी खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं, जिसको देखते हुए प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स को दोपहर के वक्त ऑर्डर न करने का आग्रह किया। जोमैटो ने रविवार को अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जब तक बहुत जरूरी न हो, कृपया दोपहर के वक्त ऑर्डर करने से बचें।’ हालांकि, फूड डिलवरी प्लेटफॉर्म के इस आग्रह पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।
pls avoid ordering during peak afternoon unless absolutely necessary
— zomato (@zomato) June 2, 2024
पढ़ें :- 'आपका खोया फोन वापस मिल सकता है...' PM मोदी ने 'मन की बात' में भारत सरकार के खास ऐप का किया जिक्र
जोमैटो (Zomato) की इस पोस्ट पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। जिसमें कई लोग जोमैटो के इस आग्रह के समर्थन में हैं तो कई लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्लेटफॉर्म के एप को डिलीट करने की बात कह रहे हैं।