12 Naxalites Killed: छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बीजापुर (Bijapur) में जवानों ने 12 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। साथ ही जवानों को मौके से ऑटोमैटिक हथियार (Automatic Weapon) भी मिले है। वहीं, दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
बस्तर पुलिस (Bastar Police) ने बताया कि जिला बीजापुर (Bijapur) के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र (National Park Area) अंतर्गत जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। नक्सलियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हुए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डीआरजी, एसटीएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ जारी है। नक्सलियों (Naxalites) की नेशनल पार्क एरिया कमेटी फरसेगढ़ में एक्टिव है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।
इससे पहले गुरुवार देर रात दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पंचायत में जोगा बारसा नाम के सरपंच प्रत्याशी की नक्सलियों ने गुरुवार रात को घर में घुसकर परिजनों के सामने हत्या कर दी। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं, केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान किया है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में दर्जनों नक्सलवादी मारे जा चुके हैं।