Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 मार्च 2022 राशिफल: इन राशि के जातकों का हो सकता है मांगलिक कार्यों में धन खर्च, जाने अपनी किस्मत का हाल

16 मार्च 2022 राशिफल: इन राशि के जातकों का हो सकता है मांगलिक कार्यों में धन खर्च, जाने अपनी किस्मत का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

कार्य को लेकर थोड़ी शंका रहेगी। आपको अपने सम्मान की चिन्ता हो सकती है। पारिवारिक कार्यों में फंसे रहेंगे। मांगलिक कार्यों में धन खर्च होगा। अपने फैसले को बार-बार न बदलें। संतान को सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

वृषभ राशिफल 

किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपने विचारों को उच्च रखें। योजनाबद्ध तरीके से काम करना फायदेमंद होगा। दिखावे पर ज्यादा खर्च करना ठीक नहीं है। पैतृक विवादों को लेकर सावधानी रखें।

मिथुन राशिफल 

शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। आज यात्रा हो सकती है। मनोरञ्जन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। रूढ़िवादी विचारों से बचें। अनजान लोगों से सावधान रहें।

कर्क राशिफल 

सकारात्मकता में वृद्धि होगी। धन के मामले में आज भाग्यशाली रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य भाषाशैली का प्रयोग करें। बच्चों की सेहत की चिन्ता हो सकती है। परिवार के लिये समय जरूर निकालें।

सिंह राशिफल 

सामाजिक दायरा बढ़ेगा। संपर्क मजबूत होंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करेंगे। परिवार को लेकर आप कुछ योजना बना सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

कन्या राशिफल 

व्यर्थ के कार्यों से खुद को दूर रखें। पेट संबंधी विकार हो सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपको हानि होगी। साथ काम करने वाले कर्मचारियों से विवाद न करें। कोई आपको लालच दे सकता है।

तुला राशिफल 

कुछ दुखद खबर सुनकर भावुक हो सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय की स्थिति सुधरेगी। परिजनों के स्वास्थ्य प्रति थोड़ा चिन्तित रहेंगे। सुख के साधनों पर आप खर्च करेंगे।

वृश्चिक राशिफल 

आप काफी सक्रिय रहेंगे। परिवार में किसी जरूरी मामले पर चर्चा होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपके मस्तिष्क में नये रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। अज्ञात बाधा से प्रभावित रहेंगे।

धनु राशिफल 

शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। नौकरी में परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य से नाराज हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर विश्वास में कमी रहेगी। यात्रा पर जाएंगे।

मकर राशिफल 

आज का दिन अप्रसन्नता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। रूका हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। अपनी गलतियों को स्वीकार करें। तनाव में आ सकते हैं।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

कुंभ राशिफल 

आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप में किये गये व्यवसाय से आपको लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

मीन राशिफल 

किसी का विरोध करने से बचें। कैरियर से जुड़े कार्य पूरे होंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में अधूरे कार्य पूर्ण करने का दबाव रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यर्थ की चर्चा में समय नष्ट करेंगे।

 

Advertisement