Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में 2.8 तीव्रता का भूकंप

दिल्ली में 2.8 तीव्रता का भूकंप

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पश्चिम दिल्ली के पास था और इसकी गहराई 15 किलोमीटर थी और ये सुबह 9.17 बजे महसूस किया गया।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

अब तक किसी के हताहत होने या संपत्तियों को नुकसान की खबर नहीं है। पृथ्वी विज्ञान के अनुसार, पांच से कम तीव्रता के भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान की संभावना नहीं होती है। हालांकि कमजोर संरचनाओं के मामले में ऐसा नहीं है।

Advertisement