Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 अगस्त 2021 का राशिफल: इन जातको की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, इन्हे मिलेगी सूर्य देव की कृपा

29 अगस्त 2021 का राशिफल: इन जातको की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, इन्हे मिलेगी सूर्य देव की कृपा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Horoscope

मेष राशिफल 

आर्थिक लाभ होगा। कारोबार को बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। आपको नई जानकारी मिलेगी। किसी मित्र से नुकसान पहुंच सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। रिश्तेदारों से मतभेद होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए मौके मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी।खानपान का ध्यान रखें। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रेमी युगल घूमने जा सकते हैं।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

वृषभ राशिफल

कारोबार में इजाफा होगा। मन प्रसन्न रहेगा।  धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  आय में वृध्दि होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। बजट बिगड़ेगा। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। 

मिथुन राशिफल 

किस्मत आपका साथ देगा। कानूनी दिक्कत दूर होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। बच्चों की समस्या हल कर पाएंगे। किसी से उधार न लें। कारोबार में कामयाबी मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर तनाव हो सकता है। किसी से निजी बात शेयर न करें। परेशानी दूर होगी।

कर्क राशिफल

आपकी मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। खुशखबरी मिलेगी। किसी यात्रा के दौरान जीवनसाथी से तनाव हो सकता है।संतान को सफलता मिलेगी। कर्ज से मुक्ति संभव है। किसी से मदद लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। नया काम फिलहाल शुरू न करें। आमदनी ठीक रहेगी। प्रेम संबंध विकसित होंगे। सकारात्मक रहें

सिंह राशिफल 

आज का दिन बेहद भागदौड़ में बीतेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। थकान और कमजोरी महसूस कर सकते है। कई लोगों से मुलाकात होगी। शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा। सावधान रहें। यात्रा पर जाते समय सतर्क रहे। सावधानी से वाहन चलाएं। सेहत ठीक रहेगी। धैर्य रखें। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

कन्या राशिफल

आपकी दिक्कत दूर होगी। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। अपरिचित से चर्चा के दौरान निजी बातें न करें। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। इस हफ्ते आपको सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। आप परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। नौकरीेपेशा लोगों को पदोन्नति की खबर मिल सकती है। आपकी कारोबारी स्थिति अच्छी रहेगी

तुला राशिफल 

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अचल संपत्ति खरीदने पर विचार कर सकते हैं। कारोबार की स्थिति लाभदायक रहेगी। युवाओं को कैरियर को लेकर मेहनत करनी होगी। किसी की बातों से ठेस पहुंच सकती है। तनाव पर नियंत्रण रखें। विवाहित खुश रहेंगे। बच्चों के साथ समय बीतेगा। परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। जोखिम लेने से बचें।

वृश्चिक राशिफल

पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। ज्यादा काम के चलते थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। कर्ज देने से बचें। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। नुकसान होने की आशंका है। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा पर जाने से पहले बुुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे

धनु राशिफल 

जीवनसाथी के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। किसी बुद्धिजीवी से मुलाकात के बाद आपके जीवन की दिशा बदलेगी। आपमें इस हफ्ते बेहद उत्साह रहेगा। आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। विवाद की स्थिति से दूर रहें। व्यवसाय अच्छा चलेगा।

मकर राशिफल 

कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। सामाजिक पक्ष मजबूत होगा। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। इस हफ्ते यात्रा को टाल दें। विरोधियों को मात मिलेगी। छात्रों को सफलता हासिल होगी। धार्मिक  कार्य हो सकते हैं। अधिक तनाव न लें। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। उधार देने से बचें। वित्तीय निवेश कर सकते हैं।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

कुंभ राशिफल

आर्थिक स्थिति को लेकर उलझन बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। अप्रिय सूचना मिल सकती है। लव कपल के लिए हफ्ता ठीक रहेगा। नई योजना बनेगी, लेकिन फिलहाल क्रियान्वित न करें। बेवजह खर्च हो सकता है। महत्वपूर्ण फैसले टाल दें। मित्रों का सहयोग रहेगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। किसी से मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी से सुखद सहयोग मिलेगा

मीन राशिफल 

आपको सफलता मिलेगी। हफ्ते के आखिरी दिनों में कुछ उलझन हो सकती है। किसी से मतभेद होने की आशंका है। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में नहीं रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक दिक्कत दूर होगी। नई योजनाएं बनेंगी। विरोधी पक्ष शांत रहेगा। प्रेमी युगल घूमने जा सकते हैं। जोखिम न लें। किसी काम में आलस्य न करें। 

Advertisement