Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 28 June 2022 Ka Rashifal: आज कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे, इन राशियों को रहना होगा सावधान

28 June 2022 Ka Rashifal: आज कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे, इन राशियों को रहना होगा सावधान

By अनूप कुमार 
Updated Date

28 June 2022 Ka Rashifal :  आज सूर्य व चन्द्रमा मिथुन राशि में है व मृगशिरा नक्षत्र है। सूर्य मिथुन व गुरु मीन में है। शनि कुंभ में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सिंह व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय व जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

1. मेष 
आज सूर्य व चन्द्रमा तृतीय गोचर करके जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। हेल्थ को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है।सुखद लाभ के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष 
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। तिल व उड़द का दान करें।

3. मिथुन 
आज के दिन सूर्य व  चन्द्रमा का इस राशि में गोचर आपके अनुकूल है। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।

4. कर्क 
सूर्य मिथुन में,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वादश भाव में शुभ है।  हनुमान जी की उपासना करें। आज चने की दाल का दान करें।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

5. सिंह 
गुरु व बुध जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी यात्रा की योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मसूर का दान करें।

6. कन्या 
सूर्य व चन्द्रमा कर्म भाव में है।गुरु सप्तम मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें।

7. तुला
सूर्य  तथा चन्द्रमा भाग्य भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।पिता का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक
गुरु पँचम भाव में रहकर शिक्षा में प्रगति देंगे। चन्द्रमा अष्टम  मंगलमय है। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है । मेष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व सफेद शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु
आज गुरु चतुर्थ, सूर्य व चन्द्रमा सप्तम में गोचररत है। परिवार को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

10. मकर 
गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा खष्ठम भाव में  गोचर करेंगे। शनि कुम्भ में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।  सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

11. कुम्भ
मंगल शुभ रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। अन्न दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन 
चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ में है। इससे शिक्षा में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। सफेद व पीला रंग शुभ है।

Advertisement