Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 29 April ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

29 April ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

29 April ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 29 April का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- IIT बॉम्बे सुसाइड केस, साहिल वाकोडे के माता-पिता से राहुल गांधी की बातचीत, हर संभव मदद का भरोसा

1997 – रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।
1999 – बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
2006 – पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
2007 – आस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।
2008 –
ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे।
तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।
2010 –
भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया। पहले पोत ‘आईएनएस शिवालिक’ को नौसेना में शामिल किया।
भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आँत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है। इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा।

29 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1983 – लावू श्री कृष्णा देवरायालू – वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1965 – दीपिका चिखालिया – रामानन्द सागर के सीरियल ‘रामायण’ में सीता की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री हैं।
1946 – अजीत जोगी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं।
1938 – ई. अहमद -एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं लोकसभा, ग्यारहवीं लोकसभा, बारहवीं लोकसभा, तेरहवीं लोकसभा और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके हैं।
1936 – ज़ुबिन मेहता – भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक।
1919 – अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादकों में से एक
1848 – राजा रवि वर्मा, विख्यात चित्रकार
1547 – भामाशाह – मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार।
1946- अजीत जोगी- छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री।

29 अप्रैल को हुए निधन

पढ़ें :- 69,000 Teacher Recruitment Case : सुप्रीम कोर्ट में आज भी लंबी चली सुनवाई, कल भी जारी रहेगी बहस

2020 – इरफ़ान ख़ान – भारतीय हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2010 – कमलादेवी शुक्ला, गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका।
2000 – चिन्तामणी पानिग्रही – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
1999- केदार शर्मा – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार
1997 – आर. एन. मल्होत्रा – भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर
1988 – बृष भान – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1979 – राजा महेन्द्र प्रताप – भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक
1960 – बालकृष्ण शर्मा नवीन – हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
1958 – गोपबन्धु चौधरी – उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।

Advertisement