नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने टेक्सटाइल कारोबारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि, अमेरिकी ट्रैरिफ के कारण भारत के टेक्सटाइल एक्सपोर्टस को काफी नुकसान पहुंच रहा है लेकिन पीएम मोदी ने इससे कोई राहत नहीं दी।
पढ़ें :- सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल भर्ती, राहुल का केरल दौरा रद्द, डॉक्टरों ने सेहत पर दिया ये अपडेट
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स से बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके सामने आ रही परेशानियों के बारे में उन्होंने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 50% अमेरिकी टैरिफ और अनिश्चितता भारत के टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स को बहुत नुकसान पहुंचा रही है।
50% US tariffs and uncertainty are badly hurting India’s textile exporters. Job losses, factory shutdowns and reduced orders are a reality of our ‘Dead Economy’.
Mr. Modi has offered no relief or even spoken about tariffs, even though more than 4.5 crore jobs and lakhs of… pic.twitter.com/5BcG3AZibg
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 23, 2026
पढ़ें :- सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक तो राहुल गांधी बोले- मैं इसमें शामिल नहीं हो पाउंगा, क्योंकि मेरा...
नौकरियों का जाना, फैक्ट्रियां बंद होना और ऑर्डर कम होना हमारी ‘खराब अर्थव्यवस्था’ की सच्चाई है। पीएम मोदी ने कोई राहत नहीं दी है और न ही टैरिफ के बारे में कुछ कहा है, जबकि 4.5 करोड़ से ज़्यादा नौकरियां और लाखों बिज़नेस खतरे में हैं। उन्होंने आगे कहा, मोदी जी, आप ज़िम्मेदारी हैं; कृपया इस मामले पर ध्यान दें।