5G Phone Under 10k: अगर आप नया 5जी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट 10 हजार रुपये है तो फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं। हम आपको एक ऐसे 5जी फोन के बारे बताने जा रहे हैं, जिसे 10 हजार रुपये से कम की कीमत में खरीदने का मौका है। दरअसल, Vivo T3 Lite 5G पर एक कमाल की डील मिल रही है, जिसमें इस फोन को अच्छी बचत के साथ खरीदा जा सकता है।
पढ़ें :- ओप्पो फाइंड X10 और Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक
वीवो ने अपने इस बजट 5जी स्मार्टफोन (Vivo T3 Lite 5G) को दो स्टोरेज वेरिएंट- 4GB+128GB और 6GB+128GB में पेश किया था। लॉन्च के वक्त 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट 11,499 रुपये रखी गयी थी। हालांकि, इस फोन को कम दाम और तगड़े ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके 4GB+128GB वेरिएंट को फ्लिपकार्ट से 9,499 रुपये खरीदा जा सकता है। यानी कुल 1000 रुपये की बचत का मौका है। इसी तरह 6GB+128GB वेरिएंट को 11,499 रुपये की बजाय 10,499 रुपये में ऑर्डर किया जा सकता है।
दूसरी तरफ, Vivo T3 Lite 5G पर 7,150 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। आगा आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक-ठाक हुई तो इस डील को हासिल किया जा सकता है। यानी फोन पर 7,150 रुपये की बचत का भी मौका है। ध्यान रहे कि यह डील फ्लिपकार्ट पर समिति समय के लिए है। प्लेटफॉर्म पर बाद में फोन की कीमत में बदलाव भी किया जा सकता है।
Vivo T3 Lite 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: 6.65 इंच की डिस्प्ले, 90 हर्टज रिफ्रेश रेट और 840 निट्स की ब्राइटनेस, रेजॉल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल
पढ़ें :- लॉन्च से पहले OPPO Find X10 सीरीज के दोनों फोन की कीमत आयी सामने, देखें- आपके बजट में होगा या नहीं
प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर
कैमरा: 50MP रियर कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा
बैटरी: 5,000 mAh बैटरी, 15W चार्जिंग सपोर्ट