Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. दुनिया के 9 देशों ने भारत-पाकिस्तान की यात्रा न करने की दी सलाह , अमेरिका ने लाहौर में अपने लोगों को बोला-तुरंत बंकर में जाओ…

दुनिया के 9 देशों ने भारत-पाकिस्तान की यात्रा न करने की दी सलाह , अमेरिका ने लाहौर में अपने लोगों को बोला-तुरंत बंकर में जाओ…

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) में जारी तनाव के बीच कई देशों ने अपने नागरिकों को इन दोनों की यात्रा न करने के लिए निर्देश दिए हैं। इन देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, रूस, आयरलैंड और न्यूजीलैंड शामिल हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से लाहौर में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को या तो इलाका छोड़ने या सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। अमेरिका ने लाहौर वाणिज्य दूतावास (Lahore Consulate) में रह रहे अपने कर्मचारियों को भी तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाने का आदेश दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने निर्देश में कहा है कि ड्रोन विस्फोटों और संभावित हवाई हमले की खबरों के बीच कर्मचारियों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की सलाह दी जाती है।

भारत की ओर से आतंक के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान ने भारत के 15 से अधिक शहरों निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय के एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defence System) ने उसके मंसूबों को नाकाम कर दिया। लाहौर में उसका एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defence System) पूरी तरह से तबाह हो चुका है। रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense) ने गुरुवार दोपहर 2:30 बजे इस पूरे घटनाक्रम पर आधिकारिक जानकारी साझा की।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement