लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। अगले 20 दिनों के अंदर ये बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। विश्वस्त सूत्रों ने इस बड़े बदलाव की जानकारी दी है। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि, प्रदेश में अभी तक ये सबसे बड़ा बदलाव होगा, जो कई दिग्गजों को बड़े झटके भी देगा।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
उत्तर प्रदेश में इस बदलाव की पठकथा लिखने की शुरूआत हो चुकी हैं। इस बदलाव के बाद हर कोई चौंक जाएगा कि, आखिर ये कैसे हुआ? दरअसल, विश्वस्त सूत्रों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, यूपी में राजनीतिक गलियारों से लेकर ब्यूरोक्रेसी तक में बड़े फेरबदल की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इसको लेकर एक पैनल ने काम भी शुरू कर दिया है, जिसका असर आने वाले 20 दिनों में देखने को मिलेगा, जो सभी को हैरान कर देगा।