Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. आजम खान से ईडी की चार सदस्यीय टीम ने रामपुर जेल में की पूछताछ, कई करीबियों से हो चुके हैं सवाल

आजम खान से ईडी की चार सदस्यीय टीम ने रामपुर जेल में की पूछताछ, कई करीबियों से हो चुके हैं सवाल

By santosh singh 
Updated Date

रामपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को रामपुर जेल (Rampur Jail) पहुंची। टीम ने पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) से जौहर ट्रस्ट मामले (Jauhar Trust Cases) में पूछताछ शुरू की। ईडी (ED)  की टीम आजम खान (Azam Khan) के बयानों का सत्यापन कर रही है।

पढ़ें :- Video Viral-संजय सिंह ने अनोखे अंदाज में गीत गाकर गरमाया सियासी माहौल, मोदी जी गा रहे हैं अपने ज्ञानू के लिए, तू मेरा ज्ञानू है, तू मेरा दिलबर है...

वे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल भी पूछेंगे। इस पूछताछ से जौहर ट्रस्ट मामले (Jauhar Trust Cases)  की जांच एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ईडी (ED) की टीम ने आजम खान (Azam Khan) के बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ की तैयारी की है। यह कार्रवाई जौहर ट्रस्ट (Jauhar Trust) से संबंधित जांच का हिस्सा है।

विधायक नसीर अहमद से ईडी की सात घंटे पूछताछ

इससे पहले ईडी (ED)  ने बीते मंगलवार को रामपुर की चमरौआ सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक नसीर अहमद खान  से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। नसीर जौहर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव रहे हैं। इसी वजह से ईडी ने उन्हें समन भेजकर तलब किया था।

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने ट्रस्ट में होने वाले फैसलों में उनकी भूमिका, दान दिलाने और जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों से जुड़े सवाल पूछे। साथ ही शत्रु संपत्ति प्रकरण में भी उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की गई। अधिकारियों को आशंका है कि ट्रस्ट के कई महत्वपूर्ण फैसलों में नसीर की संलिप्तता रही है।

पढ़ें :- मानहानि केस में राहुल गांधी को 'सुप्रीम' राहत, कोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर लगाई रोक, क्या है मामला?

पूछताछ के दौरान नसीर ने ट्रस्ट में अपनी भूमिका से इनकार किया और कई सवालों का जवाब देने से बचते रहे। ईडी ने उन्हें ट्रस्ट के संयुक्त सचिव के रूप में उनकी तैनाती से संबंधित दस्तावेजों के साथ दोबारा तलब किए जाने की हिदायत देकर जाने दिया।

आयकर जांच के दायरे में भी रहे हैं नसीर

नसीर के खिलाफ आजम खां के साथ मिलकर शत्रु संपत्ति हड़पने का मुकदमा भी दर्ज है। इस मामले में अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें सरेंडर करना पड़ा था। पुलिस ने आजम खान (Azam Khan), उनकी पत्नी तंजीन फात्मा, दोनों बेटों अदीब व अब्दुल्ला आजम, बहन निखत अखलाक और नसीर अहमद समेत सात आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।

जौहर ट्रस्ट की जांच के दौरान आयकर विभाग ने नसीर अहमद के ठिकानों पर भी छापे मारे थे। अब ईडी द्वारा इस प्रकरण को भी जांच के दायरे में लेने से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी अब ट्रस्टी शहरयार खान से पूछताछ की तैयारी कर रही है। शहरयार ने खुद को डमी ट्रस्टी बताया था।

पढ़ें :- फ्रांस के स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने चलाई गोलियां, हेडमास्टर और शिक्षिका पर हमला
Advertisement