Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Frog Suddenly Found in Noodle: रेस्टोरेंट में नूडल खा रहे व्यक्ति के बाउल से अचानक फूदकने लगा मेंढक

Frog Suddenly Found in Noodle: रेस्टोरेंट में नूडल खा रहे व्यक्ति के बाउल से अचानक फूदकने लगा मेंढक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Frog Suddenly Found in Noodle: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म हैं  जहां आप घर बैठे देश दुनिया की खबर पा सकते है।कभी कभी इसी प्लेटफार्म पर ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है जिसे देख इस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है।

पढ़ें :- Shocking News : नहर में युवती की मिली लाश हुई अचानक जिंदा, मच गया हड़कंप

ऐसा ही एक वीडियो नजर आया ट्वीटर पर वायरल हो रहा है। सोचिए आप  रेस्टोरेंट में जाएं अपना पंसदीदा खाना आर्डर करें। वेटर पंसदीदा डीश लाकर मेज पर भी रखे। आप उसे खाना भी शुरु कर दें। खाते खाते उसमें अचानक कुछ ऐसा नजर आ जाता है जिससे आप घिन्ना जाएं।

सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो इतना घिनौना है जिसे देख आपको भी उल्टी हो जाएगी। दरअसल सोशल मीडिया का यह वायरल वीडियो जापान का है।

पढ़ें :- शादी के दौरान बंदर चढ़ा दुल्हे के सर पर वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

जिसमें एक बाउल में नूडल के साथ अंदर जिंदा मेढ़क फूदकता नजर आ रहा है। यह वीडियो 22 मई को ट्वीटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक करीब 6.9 मिलियन लोगों ने देखा है।

जापान में इसे सबसे अधिक पंसद किया जाता है

जबकि 18 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। इस घिनौने वीडियो को काइतो नाम के यूजर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पर शेयर किया है, जिसमें उदोन यानि गेहूं के आटे से बना एक मोटा नूडल्स देखा जा सकता है, जो जापान में इसे सबसे अधिक पंसद किया जाता है और खाया जाता है।

नूडल रेस्टोरेंट ने मांगी माफी

इस वीडयो में एक जापानी व्यक्ति उसे खाता नजर आ रहे है, जिसमें से अचानक एक जिंदा मेंढक निकलकर आ गया। बताया जा रहा है कि, नूडल रेस्टोरेंट ने अगले दिन अपनी वेबसाइट के माध्यम से माफी भी मांगी।

पढ़ें :- भाभी और देवर का डांस देखकर रह जायेंगे हैरान, देखें वीडियो
Advertisement