Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. खून बहाने की धमकी देने वाला पाक मंत्री पहुंचा भारत, कांग्रेस बोली-ये देश से गद्दारी है, ये नहीं करना चाहिए था मोदी सरकार को

खून बहाने की धमकी देने वाला पाक मंत्री पहुंचा भारत, कांग्रेस बोली-ये देश से गद्दारी है, ये नहीं करना चाहिए था मोदी सरकार को

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई मंत्री शुक्रवार को भारत पहुंचे। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक (Musadik Masood Malik, Pakistan’s Minister for Climate Change and Environmental Coordination) दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होंगे। वे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली के पुराना किला में फोरम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम 20 से 22 नवंबर तक चलेगा। संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं।

पढ़ें :- 'भारतीय अर्थव्यवस्था आर्थिक तबाही के कगार पर', 'एक बड़े आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत' , कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी

भारत ने इस फोरम के लिए 25 देशों को न्योता भेजा था, जिनमें से 15 ने भागीदारी की पुष्टि की है। इसका उद्देश्य सदस्य देशों की साझा सभ्यता और संस्कृति को सामने लाना और उनके बीच आपसी बातचीत बढ़ाना है।

कभी हाथ काटने की धमकी देता है, कभी खून बहाने की, मोदी सरकार भारत से नफरत करने वाले पाकिस्तानी मंत्री की आवभगत में लगी 

पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक (Pakistani Minister Musadik Masood Malik) के भारत दौर देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाया है। कहा कि मोदी सरकार के इनविटेशन पर पाकिस्तान का मंत्री मुसादिक मलिक भारत आ गया है। यही मुसादिक लगातार भारत को धमकाता रहा है। कभी हाथ काटने की धमकी देता है, कभी खून बहाने की।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, भारतीयों की हत्या करवा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार भारत से नफरत करने वाले पाकिस्तानी मंत्री की आवभगत में लगी है। बिरयानी और कबाब खिलाने की तैयारी है। पार्टी ने कहा कि ये देश और देशवासियों के साथ गद्दारी है। मोदी सरकार को ये नहीं करना चाहिए था। जब तक पाकिस्तान आतंक पर पूरी तरह ब्रेक नहीं लगाता, उससे कोई बात नहीं होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

इस बीच अमेरिका से राहुल गांधी ने भी पाकिस्तान को आईना दिखाया है और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की पोल खोल कर रख दी है। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने साफ किया कि पाकिस्तान जब तक भारत में आंतकवाद फैलाता रहेगा, तब तक बातचीत संभव नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि खून और बातचीत एकसाथ नहीं चल सकते। बात करने के लिए पाकिस्तान को आतंकवाद को बंद करना होगा।

राहुल गांधी ने दिया स्पष्ट संदेश

पढ़ें :- Dearness Allowance : 48 लाख केंद्रीय कर्मियों व 68 लाख पेंशनरों के खाते में आएंगे इतने रुपये, जानें बढ़े वेतन का कैलकुलेटर

दरअसल, अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी ने राहुल गांधी से कहा कि मैं पाकिस्तान से खुश हूं, क्या भारत और पाकिस्तान के लिए आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर साथ मिलकर काम करने की कोई गुंजाइश है? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि गुंजाइश तो है, लेकिन एक बड़ी समस्या है और वह यह है कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद का समर्थन और उसे बढ़ावा देता है। यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। हमारे लिए ऐसी स्थिति को मानना ​​नामुमकिन है, जहां हमारे बेगुनाह लोग मारे जा रहे हों और हम पाकिस्तान के साथ बातचीत कर रहे हों, इसलिए जिस पल यह रुक जाएगा तब बातचीत शुरू होने की संभावना बन सकती है।

Advertisement