नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर पदों पर भर्ती चल रही है। भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 मार्च 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा इस वैकेंसी के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल csc.gov.in/ask पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है।पात्रता एवं मापदंड
पढ़ें :- कानपुर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, बंद फ्लैट में भाई की लाश के साथ 7 दिन गुजारती रही मंदबुद्धि बहन
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का 12th/ ITI/ डिप्लोमा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले पोर्टल csc.gov.in/ask पर जाएं।
इसके बाद आपको राज्य को चुनकर अप्लाई नाउ पर क्लिक करना होगा।
पढ़ें :- डॉ. अजय कुमार शर्मा उन्नाव के सीएमओ बनाए गए, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर थे तैनात
आवेदन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा कर लें।
अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता को ध्यान में रखकर किया जायेगा। चयन के लिए आवश्यकता पड़ने पर इंटरव्यू/ इंटरैक्शन के लिए बुलाया जा सकता है। नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य होगा। डीवी टेस्ट के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से देशभर में कुल 252 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
पढ़ें :- री-इवैल्यूएशन फीस पर भड़के राहुल गांधी, बोले- जेबकतरों से सावधान, गलती CBSE की, सज़ा बच्चे को और कमाई सरकार की