Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. AAM Galka Recipe: घर में बनाएं कच्चे आम का खट्ठा मीठा गल्का, पूड़ी और पराठा के साथ खाकर कहेंगे वाह…

AAM Galka Recipe: घर में बनाएं कच्चे आम का खट्ठा मीठा गल्का, पूड़ी और पराठा के साथ खाकर कहेंगे वाह…

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Mango Galka Recipe: आम ( Mango ) बाजारों में सज चुके है। गर्मियों में आम की मांग खूब बढ़ जाती है। क्योंकि आम फलो का राजा है और लोगों की जुबान पर राज करता है। चाहे वो आम का अचार हो, पना हो, चटनी हो या मुरब्बा।

पढ़ें :- Ghee Benefits on Empty Stomach : रोज सुबह खाली पेट खाएं एक चम्मच घी, कई परेशानियां होगी छूमंतर

सभी लोग इसे बड़े चाव से खाते है। आज हम आपको कच्चे आम (Mango ) का खट्टा मीठा गलका (Mango Galka) बहुत ही आसान और कम समय में बनाने का तरीका बताएंगे। जिसे आप चाहे बच्चों को खिलाएं या बड़ों को सभी अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो चलिए बताते है आम का गलका बनाने का तरीका।

सामग्री

पढ़ें :- Gobhi Manchurian Recipe: ऐसे घर पर बनाये गोभी मंचूरियन, बहार के खाने को कहेंगे टाटा बाय

आम का गलका (Mango Galka) बनाने के लिए 250 ग्राम कच्चा आम

1 बड़ा चम्मच सौंप

1 छोटा  चम्मच कलौंजी

एक चुटकी हींग

250 ग्राम गुड़ या चीनी

पढ़ें :- Rice Pancake Recipe: रात के बचे चावल से घर में बनाएं स्वादिष्ट पैनकेक, बड़ों के साथ बच्चों को भी आएगा बेहद पसंद

आधा चम्मच नमक

आधा चम्मच गरम मसाला

आधा चम्मच लाल मिर्च

आम का गलका (Mango Galka)  बनाने की  विधि

पहले कच्चा आम (Mango ) को धोकर साफ करके सूखा लें। फिर इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद कढ़ाई में दो चम्मच तेल डाले इसमें सौंफ, कलौंजी, हींग डाल दें। इसके बाद कटे हुए कच्चे आम को डाल दें।

एक कप पानी डालें और इसमें गुड़ या चीनी जो भी आपको पसंद हो डाल दें। अब इसे ढक कर पकने के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद चेक करें कि आम पके है या नहीं। अगर पक गए है तो तैयार है खट्टा मीठा गलका (Mango Galka) ।

पढ़ें :- Mango Stuffed Malai Kulfi Recipe: चिलचिलाती गर्मी में बच्चे ही नहीं बल्कि बड़ों की भी फेवरेट है मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी
Advertisement