Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Aam Panna Recipe: गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए बस एक ड्रिंक है काफी, आसान तरीके से घर में बनाये आम पन्ना

Aam Panna Recipe: गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए बस एक ड्रिंक है काफी, आसान तरीके से घर में बनाये आम पन्ना

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Aam Panna Recipe: गर्मी का मौसम हो तो हम सभी तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करना पसंद करते हैं। जैसे-जैसे पारा चढ़ने लगता है तो हमें प्यास अधिक लगती है। ऐसे में हम तरह-तरह की ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

पढ़ें :- Health Tips : एक महीना बिना प्याज और लहसुन का प्रयोग न करने से शरीर में क्या होता है बदलाव? जानें इसका नफा-नुकसान

अगर आप गर्मियों में सिर्फ सादा पानी नहीं पीना चाहते हैं और टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ का भी उतना ही ख्याल रखना चाहते हैं तो आम पन्ना (Aam Panna) बनाकर पीजिए। गर्मियों में आम तो हम सभी खाते हैं, लेकिन आम पन्ना कच्चे आमों से बनाया जाता है। आम पन्ना (Aam Panna)  तो लोग आम का पन्ना, आम झोरा या कैरी पन्हा भी कहकर पुकारते हैं।

यह आपको बेहद ही रिफ्रेशिंग फील (Refreshing Feel) करवाता है और शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है। गर्मी में आप अपनी कोल्ड ड्रिंक या चाय को आम पन्ना (Aam Panna) के साथ स्विच कीजिए। यह आपको गर्मी और लू से भी बचाएगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ गर्मी में आम पन्ना (Aam Panna) बनाने की आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं.

आम पन्ना बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

आम पन्ना बनाने का तरीका

आम का पन्ना कैसे बनता है?

आम पन्ना बनाने के लिए बेहद ही कम सामग्री की जरूरत होती है। आम पन्ना को कच्चे आम की मदद से बनाया है। आप इसे उबालकर व ब्लेंड करके बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको गुड़ पाउडर, नमक, काला नमक, जीरा, काली मिर्च जैसे कुछ मसालों की जरूरत पड़ती है।

पढ़ें :- गोंद कतीरा क्यों ​कहते हैं गर्मियों का सुपरफूड? शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में होता है मददगार

आम पन्ना कब पीना चाहिए?

आम पन्ना का सेवन गर्मी के मौसम में करना काफी अच्छा माना जाता है। यह गर्मी के मौसम के लिए एक नेचुरल ड्रिंक है, जो शरीर को ठंडक का अहसास करवाती है। साथ ही साथ, इससे लू से बचने में भी मदद मिलती है। आप इसे घर से निकलने से पहले पी सकते हैं। वैसे गर्मी में इसका सेवन कभी भी किया जा सकता है।

Advertisement