नई दिल्ली। जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Social activist Sonam Wangchuk) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) अस्पताल ले गई है। इसके साथ ही पुलिस प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर खाली करने की अपील कर रही है। साथ ही जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर डटे हुए हैं। इससे खफा कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने आज से भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान कर दिया है। अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) द्वारा प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान फूट-फूटकर रो पड़े।
पढ़ें :- सोनम वांगचुक की पत्नी का सफदरजंग अस्पताल को अल्टीमेटम, मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना कुछ न दें ,दिया तो अनुच्छेद 32 का होगा उल्लंघन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके भावुक होकर रो पड़े।
यह घटनाक्रम सामाजिक कार्यकर्ता #SonamWangchuk को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद सामने आया।#AbhijeetDipke pic.twitter.com/oBJOJOcXjW
— Sachin (@Sachin1649242) July 18, 2026
पढ़ें :- सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर दिल्ली पुलिस ने अस्पताल कराया भर्ती,डिंपल यादव बोलीं- BJP वाले सफेद चादर का कफन लेकर आए...
अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अभिजीत का दावा है कि उनके साथ मारपीट की गई, वह पुलिस की गिरफ्त से भाग कर जंतर मंतर पहुंचे। अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने कहा, कि अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस घृणित कृत्य के बाद अब हम पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के इस्तीफे की मांग करेंगे।
क्या मैं कोई अपराधी हूं? मुझे इन लोगों ने सड़कों पर मारा
अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने कहा, कि सुबह सात बजे जब मैं फ्रेश होने के लिए यहां से निकला, तो पुलिस के गुंडे वहां आए। वे सोनम सर को गालियां देते हुए घसीटकर लेकर गए। 60 साल का एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर था उन्हें दिल्ली पुलिस जबरदस्ती घसीटकर यहां से लेकर गई। हमें नहीं पता कि कहां लेकर गए हैं। जैसे ही मुझे खबर मिली, मैं जंतर-मंतर आ रहा था, तो पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। ये पुलिस नहीं आरएसएस के गुंडे हैं। मैं विदेश से अपने देश वापस आया था, क्या मैं कोई अपराधी हूं? मुझे इन लोगों ने सड़कों पर मारा।’