Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. दिल्ली के सदर बाजार में नाबालिग छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के सदर बाजार में नाबालिग छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके से एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, कक्षा 6 में पढ़ने वाली करीब 10 वर्षीय बच्ची स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसे कथित तौर पर एक दुकान के अंदर ले जाया गया और उसके साथ शर्मनाक वारदात हुई।

पढ़ें :- कोडरमा में नाबालिग लड़की और दो लड़कों के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 56 वर्षीय आरोपी मकसूद को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे दुकान के अंदर रोककर उसके हाथ-पैर बांध दिए थे। घटना के दौरान दुकान के बाहर किसी के आने की आहट होने पर आरोपी ने कथित तौर पर दरवाजा खोला और बाद में बच्ची को दुकान के बाहर छोड़कर खुद फरार हो गया।

परिवार वालों का कहना है कि बच्ची जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। बहुत देर बाद वह आरोपी की दुकान के पास मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और बंधक बनाने समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। साथ ही नाबालिग की पहचान उजागर नहीं की गई है।

पढ़ें :- जमुई में छात्रा से सड़क पर बदसलूकी का वीडियो वायरल, DM ने लिया संज्ञान
Advertisement