Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उज्जैन में दुष्कर्म की घटना वीडियो बनाने वालों पर होगा ऐक्शन, पुलिस ने तीन से चार संदिग्धों की पहचान की

उज्जैन में दुष्कर्म की घटना वीडियो बनाने वालों पर होगा ऐक्शन, पुलिस ने तीन से चार संदिग्धों की पहचान की

By santosh singh 
Updated Date

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर (Ujjain City) में फुटपाथ पर हुए रेप कांड से हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तो अब ऐक्शन की बारी उन लोगों पर है जो चुपचाप घिनौनी हरकत का वीडियो बना रहे थे। महिला को बचाने की बजाय 3-4 लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने ऐसे संदिग्धों की पहचान कर ली है और अब उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पढ़ें :- PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर BJP और सहयोगी दल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाएंगे सेवा संकल्प: अमित शाह

उज्जैन के आगर नाका इलाके में शराब पीने के लिए मजबूर करने के बाद महिला के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई, जिसके बाद मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उज्जैन रेपकांड (Ujjain Rape Case) के बाद मध्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर देश का मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस मध्य प्रदेश की मोहन सरकार पर हमलावर है।

कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हमने 3 से 4 संदिग्धों की पहचान कर ली है, जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल किया। हमारी जानकारी के अनुसार, वे सभी अलग-अलग स्थानों पर हैं और पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िता की हालत स्थिर है और वह अपने घर पर है।

मामले के मुख्य आरोपी लोकेश ने महिला से शादी का वादा किया था। बुधवार को उसने महिला को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ बलात्कार किया। मिश्रा ने बताया कि कुछ लोग जो वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने अपराध रोकने के बजाय घटना का वीडियो बना लिया। बाद में लोकेश मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें :- BJP सरकार संविधान, लोकतंत्र विरोधी है...कर रही है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव
Advertisement