Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Parineeti chuda ceremony: एक्ट्रेस की मां ने शेयर की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें, देखें परिणीति की शादी की इनसाइड पिक्चर्स

Parineeti chuda ceremony: एक्ट्रेस की मां ने शेयर की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें, देखें परिणीति की शादी की इनसाइड पिक्चर्स

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Parineeti chuda ceremony: बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी अभी तक सुर्खियां बटोर रही हैं। शादी की फोटो और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। यह इस खूबसूरत कपल को चाहने वालों के लिए बहुत बड़ा उपहार है। शादी 24 सितंबर को उदयपुर के ‘लीला पैलेस’ में हुई थी।

पढ़ें :- इस फिल्म को लेकर अमर सिंह चमकीला की बेटी इम्तियाज अली से खफ़ा, कहा- न्याय नहीं किया गया...

इस बीच परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की एक अनसीन फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।  दरअसल आज रविवार (1 अक्टूबर) को परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चूड़ा समारोह से यह फोटो शेयर की। इसमें परिणीति कैमरे के सामने खुशी से पोज देते हुए नजर आ रही है।

परिणीति ने इस अवसर के लिए पीला अनारकली सूट चुना था, जिसमें बॉर्डर पर लेस डिटेलिंग थी। परिणीति ने इसे मैचिंग चूड़ीदार पायजामा और मल्टी कलर दुपट्टे के साथ स्टाइल किया।

मिनिमल मेकअप, झुमके, खुले बाल व जूतियों से लुक कंप्लीट करते हुए परिणीति कहर बरपा रही थीं। लाइट पिंक चूड़ा कवर सबका ध्यान खींच रहा है। परिणीति की मौसी मधु ने कैप्शन में लिखा, “दुल्हन को उसके चूड़ा समारोह की शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि परिणीति ने 25 सितंबर को शादी की तस्वीरें इंस्टा हैंडल से शेयर की थीं।

पढ़ें :- परिणीति चोपड़ा,बोलीं- 'मुझे राघव चड्ढा के बारे में ये मालूम नहीं था,' अब पता चला..

सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की फोटो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में बॉलीवुड से ज्यादा खेल और राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईँ। शादी में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी शामिल हुईँ। सानिया, परिणीति की बेस्टफ्रेंड हैं। सानिया लगातार शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

पढ़ें :- प्रेग्नेंसी की फेक खबरों से परिणीति चोपड़ा को हुआ नुकसान, बोलीं-मैं कई प्रोजेक्ट्स से धो बैठी हाथ

परिणीति-राघव शादी में किसी से तोहफे नहीं लिए लेकिन उन्होंने अपने स्पेशल मेहमानों को तोहफे जरूर दिए। इसकी झलक सानिया ने साझा की है।

Advertisement