बहरामपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के बीच कांग्रेस लीडर अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) का शनिवार को दरवाजा खटखटाया है। अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने दावा किया है कि मुर्शिदाबाद की बहरामपुर विधानसभा सीट (Berhampore Assembly Seat) पर चुनाव प्रचार के दौरान उनके ऊपर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी TMC के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है।
पढ़ें :- TMC की बंपर जीत से ममता बनर्जी खेमे में जश्न का माहौल, शुभेंदु अधिकारी को लगा पहला बड़ा झटका, इस चुनाव में महज 3 सीटों पर सिमटी बीजेपी
इतने सारे केंद्रीय सुरक्षा बल के बावजूद TMC के कार्यकर्ता इस प्रकार के घिनौने काम करते जायेंगे
– अधीर रंजन चौधरी https://t.co/Wax7DuzMCt pic.twitter.com/tjFO5cM4ED
— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) April 4, 2026
पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद
अधीर ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने कहा कि पहले भी वह स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को लेकर चिंता जता चुके थे, लेकिन इसके बावजूद उन पर अटैक हो गया। उन्होंने हमले की इस घटना की शिकायत इलेक्शन कमीशन से करते हुए दोषियों पर एक्शन की मांग की। अधीर का कहना है कि चुनाव में इस तरह की घटनाएं डेमोक्रेसी के लिए गंभीर खतरा हैं।
जनता के समर्थन का दावा
वहीं, पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि बहरामपुर में जनता का मूड बदल हुआ नजर आ रहा है। उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जनता के साथ वर्षों से उनका रिश्ता मजबूत है, जो अभी भी कायम है।
TMC सरकार पर गंभीर आरोप
पढ़ें :- बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC दफ्तर में लगाई फांसी! सुसाइड नोट में लिखा- राजनीति में आना ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी
साथ ही, अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने TMC सरकार पर विकास कार्यों में रुकावटें डालने का आरोप लगाया। वह बोले कि उनके क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाएं लंबित पड़ी हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी नहीं चाहती कि उन्हें इसका क्रेडिट मिले। अधीर ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार सियासी फायदे के लिए विकास कार्यों को रोक रही है।
बहरामपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं अधीर
जान लें कि अधीर रंजन चौधरी 5 बार सांसद रह चुके हैं। लगभग 30 साल बाद वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें कांग्रेस ने बहरामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। यहां उनका मुकाबला BJP और टीएमसी के कैंडिडेट्स से है। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग के साथ संपन्न होगा, जबकि परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा।