Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा से सीट बंटवारे पर बातचीत के बाद आराधना मिश्रा बोलीं- कल दोबारा होगी बैठक, सीटों की संख्या हमारे लिए मायने नहीं रखती

सपा से सीट बंटवारे पर बातचीत के बाद आराधना मिश्रा बोलीं- कल दोबारा होगी बैठक, सीटों की संख्या हमारे लिए मायने नहीं रखती

By Abhimanyu 
Updated Date

SP-Congress Meeting : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के दलों में सीट बंटवारे लेकर सोमवार को दिल्ली में सपा और कांग्रेस की अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि बैठक बहुत सकारात्मक रही। कल दोबारा बैठक होगी। हालांकि, उन्होंने बैठक की जगह को लेकर खुलासा नहीं किया।

पढ़ें :- 'कांग्रेस के भीख के कटोरे में अखिलेश कितनी सीटें डालेंगे?' भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कसा तंज

दिल्ली में बैठक के बाद आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “यह बैठक बहुत सकारात्मक रही। मुझे पूरा भरोसा है कि अगले दो से चार दिनों में हम सब कुछ फाइनल कर लेंगे। मैं सीटों की संख्या के बारे में बात नहीं कर रही हूँ, क्योंकि संख्या मायने नहीं रखती। हमने आपस में सहमति बना ली है और जैसा कि मैंने कहा, हम कल फिर मिलेंगे और सब कुछ तय हो जाएगा।”

कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत के बारे में सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा, “यह बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। हमने एक-दूसरे के विचार सुने और जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप देंगे। हमें उम्मीद है कि अगले 2-3 दिनों में गठबंधन पूरा हो जाएगा। बातचीत का दूसरा दौर कल होगा।”

Advertisement