मुंबई। देश में इन दिनों विपक्षी दलों में एक के बाद एक बड़ी टूट हो रही है। विपक्ष के नेता लगातार टूटकर अपना समर्थन एनडीए को दे रहे हैं। ऐसे में अब महाराष्ट्र में बड़ी टूट की बात कही जा रही है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना को के आधा दर्जन सांसदों के टूटने की खबर है। इस बीच संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, सांसदों को खरीदने के लिए बड़े ऑफर किए गए हैं और 15 करोड़ रुपये एडवांस में दे भी दिए गए हैं।
पढ़ें :- संजय राउत ने बागी सांसदों को गद्दार, बेईमान और धोखेबाज बताया, कहा-इनका संसदीय क्षेत्र में जाना हो जाएगा मुश्किल
उन्होंने ये भी कहा कि, जो सांसद पार्टी को छोड़ना चाहते हैं, उसे हम छोड़ेंगे नहीं। प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए संजय राउत ने कहा कि, सांसदों को जिताने में कार्यकर्ताओं को खून पसीना बहा है। उन्होंने दावा किया कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक सभी सांसद हमारे साथ हैं। अभी तक मानता हूं कि हम सभी साथ हैं। शिवसेना हमारी मां है। हमने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है। कल 11 बजे पार्टी की बैठक बुलाई गई है। जिन सांसदों को पाला बदलना है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि, भगवान की शपथ लेने वाले लोगों ने धोखा दिया है। महाराष्ट्र में खरीद फरोख्त की गई है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की तरफ शिवसेना को भी तोउ़ने की कोशिश की गयी है। भाजपा शिवसेना को तोड़ने का प्रयास कर रही है। जनता माफ नहीं करेगी। 15-15 करोड़ रुपये रात को ही पहुंचाए जा चुके हैं। पैसा पहुंच चुका है, इसकी जानकारी है। जनता अब चुप नहीं बैठेगी।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट की माने तो उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 9 में से 6 सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं। ये सांसद जल्द ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं और समर्थन पत्र सौंप सकते हैं। अटकलें ये भी हैं कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही डैमेज कंट्रोल और कानूनी सलाह के लिए ठाकरे गुट के कुछ नेता भी राजधानी के लिए रवाना हुए हैं।