1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओपी राजभर के सपा में टूट का दावे पर बिफरी कांग्रेस, सुरेंद्र राजपूत, बोले-जो खुद बिका हो, वह खरीदार कैसे हो सकता है?

ओपी राजभर के सपा में टूट का दावे पर बिफरी कांग्रेस, सुरेंद्र राजपूत, बोले-जो खुद बिका हो, वह खरीदार कैसे हो सकता है?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत (Uttar Pradesh Congress Spokesperson Surendra Rajput) ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के सपा में बड़ी टूट के दावे पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देखिए, जो खुद बिका हुआ हो, ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar)  की तरह, वह खरीदार कैसे हो सकता है?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत (Uttar Pradesh Congress Spokesperson Surendra Rajput) ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के सपा में बड़ी टूट के दावे पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देखिए, जो खुद बिका हुआ हो, ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar)  की तरह, वह खरीदार कैसे हो सकता है? ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) तो वही स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं, जो उन्हें दिल्ली से दी जाती है।

पढ़ें :- Video-सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी, बोले- ओमप्रकाश राजभर बीजेपी में इसलिए गये हैं क्योंकि वो योगी जी को 2027 में खुद मंदिर तक पहुंचाएंगे

जो स्क्रिप्ट दिल्ली से किसी जोशी, किसी मालवीय या किसी शाह जी के पास से आती है, वही स्क्रिप्ट ओम प्रकाश राजभर पढ़ते हैं

उन्होंने कहा कि मैं जिम्मेदारी से कहता हूं कि पिछले 20 दिनों की उनकी सोशल मीडिया पोस्ट उठा लीजिए और उनसे कहिए कि उसे दोबारा लिख दें। जो स्क्रिप्ट दिल्ली से किसी जोशी, किसी मालवीय या किसी शाह जी के पास से आती है, वही स्क्रिप्ट ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar)  पढ़ते हैं। मूल रूप से ये गुलाम लोग हैं। दूसरे गुलाम इनके एक स्टूल मंत्री हैं, जिन्हें आज तक कुर्सी नहीं मिली।

भारतीय जनता पार्टी में गए, तो कितने में बिके थे? इस बात का खुलासा कीजिए

प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत (Surendra Rajput) ने कहा कि ये ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं और जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। जो लोग खुद बिके हुए हैं। टके-टके पर बिके हुए लोग, वे समाजवादी पार्टी पर इस तरह की ओछी टिप्पणियां करते हैं। ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar)  जी, आप बताइए कि आप भाजपा के पास कितने में बिके थे? जब आप समाजवादी पार्टी में थे और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी में गए, तो कितने में बिके थे? इस बात का खुलासा कीजिए।

पढ़ें :- ग्राम पंचायत अधिकारी अभ्यर्थियों का लखनऊ में प्रदर्शन, ब्रजेश पाठक के आवास का किया घेराव

आगरा में एक मानसिक चिकित्सालय है, ओम प्रकाश जी का पर्चा हम लोग बनवा देंगे लेकिन आप वहां भर्ती हो जाइए

उत्तर प्रदेश परेशान है, पूरे देश का युवा और छात्र परेशान है। नीट की परीक्षाएं लीक हो रही हैं, बच्चों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं, 69 हज़ार शिक्षक परेशान हैं। उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। आगरा में एक मानसिक चिकित्सालय है, ओम प्रकाश जी का पर्चा हम लोग बनवा देंगे लेकिन आप वहां भर्ती हो जाइए। आपके सारे विधायक आधे सपा और आधे भाजपा के हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...