1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी, बोले- ओमप्रकाश राजभर बीजेपी में इसलिए गये हैं क्योंकि वो योगी जी को 2027 में खुद मंदिर तक पहुंचाएंगे

Video-सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी, बोले- ओमप्रकाश राजभर बीजेपी में इसलिए गये हैं क्योंकि वो योगी जी को 2027 में खुद मंदिर तक पहुंचाएंगे

मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र (Mau Sadar Assembly Constituency) से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी (MLA Abbas Ansari) बीते दिनों जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारे चाचा ओपी राजभर 2022 में योगी जी को बोले थे कि चल सन्यासी मंदिर में।

By santosh singh 
Updated Date

मऊ। मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र (Mau Sadar Assembly Constituency) से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी (MLA Abbas Ansari) बीते दिनों जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारे चाचा ओपी राजभर 2022 में योगी जी को बोले थे कि चल सन्यासी मंदिर में। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

पढ़ें :- ग्राम पंचायत अधिकारी अभ्यर्थियों का लखनऊ में प्रदर्शन, ब्रजेश पाठक के आवास का किया घेराव

अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) कहते हैं कि ओपी राजभर के जुबान पर माता सरस्वती जी विराजमान हैं अब 2027 में योगी जी मंदिर जाने वाले हैं। अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) यहीं नहीं रुके बोले कि हमारे चाचा इसलिए बीजेपी में गये हैं क्यों वो योगी जी को खुद मंदिर तक पहुंचाएंगे। इसके बाद लोग कह रहे हैं कि ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के खुद के विधायक अब्बास अंसारी ही उनको नहीं छोड़ रहें हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...