समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में टूट का दावा करने वाले सुभासपा चीफ और योगी सरकार (Yogi Government) में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर (Om Prakash Rajbhar) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। लगातार वे इस बार का दावा कर रहे हैं कि सपा के कई सांसद बगावत कर देंगे। पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में टूट का दावा करने वाले सुभासपा चीफ और योगी सरकार (Yogi Government) में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर (Om Prakash Rajbhar) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। लगातार वे इस बार का दावा कर रहे हैं कि सपा के कई सांसद बगावत कर देंगे। पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है। इस बीच उनके बेटे और सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महासचिव अरुण राजभर (Arun Rajbhar) ने एक टीवी चैनल की डिबेट में ये माना कि उनके मौजूदा 7 में से 4 विधायक सपा का झंडा लगाकर चल रहे हैं। उनकी ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दरसअल एक कार्यक्रम में पत्रकार और अरुण राजभर (Arun Rajbhar) के बीच पार्टी विधायकों को लेकर सवाल-जवाब हुआ। पत्रकार ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) सपा को तोड़ने की बात कर रहे हैं, जबकि उनकी ही पार्टी के कुछ विधायक सपा का झंडा लगाकर घूम रहे हैं। इस पर अरुण राजभर (Arun Rajbhar) ने कहा कि पार्टी के 6-7 विधायक हैं, जिनमें से चार विधायक सपा का झंडा लेकर घूम रहे हैं। जिस पर पत्रकार ने तंज कसते हुए कहा कि फिर तो आपकी पार्टी खुद ही टूट गई है।
इस पर अरुण राजभर (Arun Rajbhar) ने कहा कि ये बात पब्लिक डोमेन में है। 2022 में सपा ने बड़े प्रायोजित तरीके से प्रत्याशी भेजे थे, और कहा था कि अगर ये प्रत्याशी जीतेंगे तो हमारे पास रहेंगे। इसी तरह सपा में भी हमारे कैंडिडट हैं। आपको बता दें 2022 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा के 6 विधायक जीते थे। जिसमें से कई विधायक समाजवादी पार्टी के खेमे में सक्रिय हैं और केवल 2-3 विधायक ही साफ तौर से सुभासपा के साथ बने हुए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ सदर विधानसभा सीट से विधायक है। वो भी सपा का झंडा लगाकर चलते हैं। और बीते दिनों सपा से उनकी नजदीकियां भी चर्चा में रहीं। कई बार अखिलेश यादव से भी मुलाकात कर चुके हैं।
2022 के चुनाव में सुभासपा के जो प्रत्याशी जीते थे उसमें ओम प्रकाश राजभर (जहूराबाद), बेदीराम (जखनियां), हंसू राम (बिल्थरारोड), अब्बास अंसारी (मऊ सदर), राम नरेश राजभर (जफराबाद) डॉ. महेन्द्र राजभर शामिल हैं। आपको बता दें कुछ दिन पहले ओपी राजभर ने दावा किया था कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होना तय है। उन्होंने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा है। जिस पर द्वीट में उन्होने कहा कि खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला के मुद्दे पर भी जोर दिया। कहा कि इन घोटालों का मास्टरमाइंड कौन है? पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।
उन्होंने आगे कहा कि अब महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे सियासी उलटफेर की बात पुरानी हो चुकी है। वर्तमान में तो समूची समाजवादी पार्टी ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के लिए तैयार बैठी है। जिसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी दावा किया कि बहुत जल्द सपा में बड़ी टूट होगी, 20 से 25 सांसद सपा छोड़ेंगे। जबकि बीजेपी ने तो कई प्रयास ही नहीं किया है। पार्टी में भारी बगावत चल रही है। इस बीच निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी दावा कर दिया कि सपा के करीब दो दर्जन सांसद उनके संपर्क में हैं।