1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. एक हिन्दू महिला का सांसद होना, महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना और सम्मान देना जिले के एक नेता को खल रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष एक्शन ले:- सपा सांसद रूचि वीरा

एक हिन्दू महिला का सांसद होना, महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना और सम्मान देना जिले के एक नेता को खल रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष एक्शन ले:- सपा सांसद रूचि वीरा

मुझे उस कार्यक्रम की कोई सूचना नही दी गई बुलाया नही गया. उन्होंने देश की आधी आबादी महिलाओं का प्रतिनिधित्व सम्मान के चलते मुझे पार्टी ने टिकिट दिया था. ऐसे कार्यक्रम में एक हिन्दू महिला को न बुलाना और एक महिला सांसद को नही बुलाना एक नेता की मानसिकता है.

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद :- बीते रविवार को सपा की तरफ से हुए पीडीए के एक कार्यक्रम के बाद सपा दो गुटों में बंटी नजर आ रही है. राज्यसभा सांसद जावेद अली के द्वारा मंच से सम्बोधन जो जो कहां उसके बाद यूपी में राजनीति तो गर्मा ही गयी है. साथ ही इस कार्यक्रम में सपा सांसद रूचि वीरा को नहीं बुलाए जाने पर उन्होंने इसकी शिकायत रामगोपाल यादव से कल मुलाकत करके की है. सांसद रूचि वीरा का कहना है कि मुरादाबाद में सपा के कुछ नेताओं को एक हिन्दू महिला का सांसद होना खल रहा है. देश की आधी आबादी महिलाओं का प्रतिनिधित्व सम्मान के चलते मुझे पार्टी ने टिकिट दिया था. ऐसे व्यक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एक्शन ले ये जरूरी है.

पढ़ें :- दो धड़ो में बटी सपा, पीडीए सम्म्मेलन में नही बुलाई गई सांसद रुचि वीरा हुए खफा, कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष से करूंगी शिकायत

मुरादाबाद में आयोजित पीडीए का प्रोग्राम जो हुआ था. आयोजक तो केवल मोहरा मात्र थे, उसके पीछे जो हमारे यहाँ पार्टी में एक नेता है उन्हें गुटबाजी की महारथ हासिल है. वो जिस जिले से आते है वहाँ भी अपने ही लोगो को हराने के काम करते रहे है. मुझे उस कार्यक्रम की कोई सूचना नही दी गई बुलाया नही गया. उन्होंने देश की आधी आबादी महिलाओं का प्रतिनिधित्व सम्मान के चलते मुझे पार्टी ने टिकिट दिया था. ऐसे कार्यक्रम में एक हिन्दू महिला को न बुलाना और एक महिला सांसद को नही बुलाना एक नेता की मानसिकता है न कि पार्टी की ऐसे व्यक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एक्शन ले ये जरूरी है. एक व्यक्ति ने पूरे जनपद और मडल को खराब कर दिया है. पीडीए कार्यक्रम में गई नही ये कोई मायने नही रखता, राजभर अलग नजर से देख रहे है हां इस कार्यक्रम से पार्टी को नुकसान पहुचा है. कल रामगोपाल यादव से हुई मीटिंग पर बोली में उनका हाल चाल जानने के लिए और यहाँ के प्रकरण को लेकर बताया गया है.

ओपी राजभर क्या बोली सपा सांसद :-

ओमप्रकाश राजभर की बयानबाजी बिल्कुल गलत है. ओमप्रकाश राजभर को कोई गम्भीरता से न ले, वो खुद सपा में आना चाहते है, मेरी सपा पूर्ण आस्था है, अपने नेता अखिलेश यादव में आस्था रखती हूं.

राममंदिर प्रकरण पर बोली सपा सांसद :-

पढ़ें :- 'सच अगर बोल देंगे तो बहुत चोट लगेगी और मैं विवाद में फंस जाऊंगा...' बृजभूषण शरण सिंह का राम मंदिर दान विवाद पर बड़ा बयान

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोली भाजपा तो कुछ करेगी नही, जो प्रबंधन देख रहे है, जिन्होंने वहा डकैती की है. इनके लिए एसआईआर में वोट चोरी करना तो छोटी बात है. इन्हें तो चोरी करने में महारथ हासिल है. वही विहिप के नेता विनय कटियार द्वारा सपा पर खड़े किए सवाल पर बोली राम न तो विनय कटियार  के है और नही भाजपा के राम हर सनातनी के दिलो में है. एक स्टेट के लोगो ने अयोध्या पर आकर कब्जा किये हुए है, वो इस पर ध्यान न दे की राम किसके है और नही है. अयोध्या राम मंदिर दर्शन जाने के सवाल पर रुचि विरा ने कहा कि जिस दिन मेरा बुलावा आएगा चली जाऊंगी, कहते है न जब देवी बुलाती है तब जाते है तो इसी तरह जब भगवान राम बुलाएंगे उस दिन चले जायेंगे.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...