1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संजय राउत ने बागी सांसदों को गद्दार, बेईमान और धोखेबाज बताया, कहा-इनका संसदीय क्षेत्र में जाना हो जाएगा मुश्किल

संजय राउत ने बागी सांसदों को गद्दार, बेईमान और धोखेबाज बताया, कहा-इनका संसदीय क्षेत्र में जाना हो जाएगा मुश्किल

संजय राउत ने बागी सांसदों पर निशाना साधते हुए उन्हें गद्दार, बेईमान और धोखेबाज करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि, इन सांसदों ने पार्टी के साथ धोखा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपशब्दों का भी उनके लिए इस्तेमाल किया। इससे पहले बुधवार को भी उन्होंने बागी सांसदों के लिए अपशब्द कहे थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उल्टफेर हुआ है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की पार्टी में बड़ी टूट हो गयी है। पार्टी के 6 सांसद बागी होकर अलग गुट बना लिए हैं। अब इसको लेकर संजय राउत ने उन पर बड़ा हमला बोला है। इसके साथ ही, उनके लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्ट्र में उद्धवसेना में बड़ी टूट! संजय राउत बोले- रात में ही 15 करोड़ दिए गए एडवांस

दरअसल, आज दिल्ली में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने संसदीय दल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में छह लोकसभा सांसद नहीं पहुंचे। अनिल देसाई द्वारा बुलाई गई इस बैठक में केवल लोकसभा सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और संजय राउत स्वयं मौजूद थे। अनुपस्थित रहने वाले सांसदों में नागेश आष्टिकर, संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय राउत ने बागी सांसदों पर निशाना साधते हुए उन्हें गद्दार, बेईमान और धोखेबाज करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि, इन सांसदों ने पार्टी के साथ धोखा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपशब्दों का भी उनके लिए इस्तेमाल किया। इससे पहले बुधवार को भी उन्होंने बागी सांसदों के लिए अपशब्द कहे थे। पार्टी सांसद अनिल देसाई ने भी स्पष्ट किया कि जो सांसद बैठक में शामिल नहीं हुए, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में न आने वाले सभी सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनकी अनुपस्थिति का कारण पूछा गया है।

संजय राउत ने कहा कि, बागी सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में जाना मुश्किल हो जाएगा। कार्यकर्ता और अब सड़कों पर हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि, चार—पांच सांसदों के जाने से पार्टी नहीं खत्म हो जाती है। पार्टी के कार्यकताओं ने ही उन्हें सांसद बनाया था।
उन्होंने दावा किया कि, बागी हुए सांसदों को अतिरिक्त 10 करोड़ रुपये दिए गए और उन्हें राजस्थान में सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। अगर बागी सांसदों में ज़रा भी नैतिकता है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे INDIA ब्लॉक की बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे : संजय राउत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...