Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चुनाव पर समीक्षा बैठक से पहले BJP चीफ नितिन नवीन पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद

चुनाव पर समीक्षा बैठक से पहले BJP चीफ नितिन नवीन पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद

By Abhimanyu 
Updated Date

वाराणसी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की और अनुष्ठान किए। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। चौधरी ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना और अनुष्ठान में शामिल हुए।

पढ़ें :- मणिकर्णिका घाट पर स्वच्छता अभियान, गंगा सेवकों ने दिया गंगा को निर्मल रखने का संदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नितिन नवीन ने कहा, “जो भी यहां आता है, वह श्रद्धा से नतमस्तक होता है। बिहार से होने के नाते, काशी आना हमारे लिए एक गहरी परंपरा रही है। मुझे पहले भी कई बार काशी आने और बाबा का आशीर्वाद लेने का मौका मिला है, और उनके दर्शन करना उनके सभी भक्तों के लिए बेहद खास होता है…”

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर उन्होंने कहा, “मुझे यह कहना होगा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के हालिया भव्य निर्माण और पुनर्विकास ने हर तीर्थयात्री को खुश कर दिया है। इस उपलब्धि के लिए मैं पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को दिल से बधाई देता हूँ।”

नितिन नवीन गुरुवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में युवाओं से बातचीत करेंगे। जिसके बाद वह गोकुल धाम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

पढ़ें :- भाजपा ने फोड़ा सपा के 34 साल के पाप का घड़ा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले-बहुत बेहया है घड़ा
Advertisement