Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. महुआ मोइत्रा के ऑफिस पर हमला हुआ तो भड़के अखिलेश, कहा- भाजपा अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके राजनीतिक हिंसा का विषैला वातावरण बना रही

महुआ मोइत्रा के ऑफिस पर हमला हुआ तो भड़के अखिलेश, कहा- भाजपा अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके राजनीतिक हिंसा का विषैला वातावरण बना रही

By Abhimanyu 
Updated Date

Attack on Mahua Moitra’s office : टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को भाजपा के समर्थकों पर उनके पार्टी ऑफिस पर अंडे और सब्जियां फेंकने का आरोप लगाया। सांसद ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही और कोई कार्रवाई न करने का आरोप करने का दावा किया। इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके राजनीतिक हिंसा का विषैला वातावरण बना रही है। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट और लोकसभा अध्यक्ष से तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने बेटियों को साइकिल व स्कूल बैग वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना

अखिलेश यादव ने महुआ मोइत्रा की ओर से जारी एक बयान को शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “के बयान भाजपा अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके भाजपा शासित राज्यों विशेषकर प. बंगाल में राजनीतिक हिंसा का विषैला वातावरण बना रही है और पुलिस का राजनीतिकरण कर रही है। इस नकारात्मक-प्रहारात्मक व्यवहार से पूरे देश की जनता बेहद नाराज़ और आक्रोशित है। यहाँ तक कि भाजपा के अपने नेता और कार्यकर्ता तक इस तरह के हिंसक हमलों के ख़िलाफ़ हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि आज जहाँ उनकी सरकारें नहीं हैं, वहाँ भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के ऊपर अगर ऐसा प्राणघातक हमला होना शुरू हो गया तो क्या होगा या फिर कल को उनकी सरकार जाने के बाद क्या होगा। भाजपा के बड़े नेता तो सुरक्षा घेरे में ख़ुद को बचा लेंगे लेकिन आम कार्यकर्ता को सड़क पर जनाक्रोश का शिकार होने के लिए छोड़ देंगे। माननीय न्यायालय एवं लोकसभा अध्यक्ष तत्काल संज्ञान लें। घोर निंदनीय!”

पढ़ें :- सपा विधायक कमाल अख्तर का मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा, राजनीतिक चर्चाएं तेज
Advertisement