लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को यूपी विधानसभा उपचुनाव (UP Assembly by-election) से पहले सीसामऊ विधानसभा सभा क्षेत्र (Sisamau Assembly Constituency) का एक वीडियो पोस्ट बीजेपी सरकार (BJP Government) को घेरा है। वीडियो पोस्ट कर अखिलेश ने लिखा कि ये मणिपुर नहीं है, ये उप्र के सीसामऊ विधानसभा सभा क्षेत्र के उपचुनाव से आई तस्वीरें हैं। उन्होंने कहा कि सवाल ये है कि क्या उप्र सरकार की नाकामी की वजह से जनता में अब इतना विश्वास नहीं रह गया है कि वो बेख़ौफ़ वोट डालने बाहर निकल सके, इसीलिए इस (तथाकथित) विश्वास को उपजाने के लिए ये क़वायद की जा रही है।
पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज
‘किसी से न डरें, जमकर वोट करें’
ये मणिपुर नहीं है, ये उप्र के सीसामऊ विधानसभा सभा क्षेत्र के उपचुनाव से आई तस्वीरें हैं। सवाल ये है कि क्या उप्र सरकार की नाकामी की वजह से जनता में अब इतना विश्वास नहीं रह गया है कि वो बेख़ौफ़ वोट डालने बाहर निकल सके, इसीलिए इस (तथाकथित) विश्वास को उपजाने के लिए ये क़वायद की जा… pic.twitter.com/zCZBmxOsc4
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 19, 2024
पढ़ें :- 13 साल बाद झीरम घाटी नक्सली हमले का फैसला, 10 दोषियों को मौत की सजा; 2013 में कांग्रेस काफिले के 29 लोगों की गई थी जान
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की जनता सब समझती है कि ये क्यों किया जा रहा है? लोकतंत्र ‘दलबल’ से नहीं ‘जनबल’ से चलता है और हमेशा चलता रहेगा। किसी से न डरें, जमकर वोट करें।