Lucknow : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘पौधरोपण महाभियान-2026’ के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों से वर्चुअली संवाद किया। इस संवाद में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों से लेकर नगर पंचायतों के पार्षदों तक, जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस मौके पर सीएम योगी ने अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में 12 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिसको लेकर विपक्षी दल सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।
पढ़ें :- Video- वाराणसी स्टेशन पर टपकने लगा पानी तो सपा सांसद बोले- प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र के स्टेशन पर रेल मंत्रालय वाले झरना बहाने लगे
अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा के लिए ‘वृक्षारोपण’ दरअसल ‘भ्रष्टारोपण’ का कार्यक्रम है और ये 350 करोड़ कमाने की गुप्त भाजपाई योजना है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ” नये पेड़ लगाने से पहले सुनो उनकी कहानी… जिन पेड़ों को लगाके कभी भी न दिया पानी… भाजपा के लिए ‘वृक्षारोपण’ दरअसल ‘भ्रष्टारोपण’ का कार्यक्रम है। ये 35 करोड़ पेड़ लगाने का नहीं बल्कि प्रत्येक पेड़ से कम-से-कम 10 रूपये मतलब कुल मिलाकर 350 करोड़ कमाने की गुप्त भाजपाई योजना है। जिन्होंने न छोड़ा प्रभु का दरबार… वो क्या छोड़ेंगे बगीचा और बाग…”
नये पेड़ लगाने से पहले सुनो उनकी कहानी
जिन पेड़ों को लगाके कभी भी न दिया पानीभाजपा के लिए ‘वृक्षारोपण’ दरअसल ‘भ्रष्टारोपण’ का कार्यक्रम है।
ये 35 करोड़ पेड़ लगाने का नहीं बल्कि प्रत्येक पेड़ से कम-से-कम 10 रूपये मतलब कुल मिलाकर 350 करोड़ कमाने की गुप्त भाजपाई योजना है।…
पढ़ें :- ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरों’ का गिरोह जनाक्रोश के डर से अपने घरों में दुबका बैठा है और षड्यंत्र कर रहा: अखिलेश यादव
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 7, 2026
सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों से क्या कहा?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में पौधरोपण अभियान जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है। 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) पर भी पांच करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस प्रकार विगत 9 वर्ष में प्रदेश में 247 करोड़ से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं।” उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में 12 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।