Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रक्षाबंधन पर भाजपा की फ़्री बस सेवा भी जुमला निकली : अखिलेश यादव

रक्षाबंधन पर भाजपा की फ़्री बस सेवा भी जुमला निकली : अखिलेश यादव

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Politics: यूपी की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के फ्री बस सेवा का ऐलान किया था। जिसके तहत महिलाएं 28, 29 और 30 अगस्त को फ्री बस सेवा का लाभ उठा सकती थीं। लेकिन, इस दौरान महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में लोग शिकायत करते नजर आए। जिस पर प्रतिक्रिया देते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस योजना को जुमला बताया है।

पढ़ें :- फ्लू और स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट हुई यूपी सरकार: डिप्टी सीएम ने बुलाई बैठक, दवाओं के साथ अलग से ओपीडी चलाने के निर्देश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कुछ महिलाएं दावा कर रही हैं कि सरकार ने बस सेवा फ्री की है, लेकिन रोडवेज की बसें न रुक रहीं है और न ही कोई बस मिल रही है। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही अखिलेश ने लिखा, ‘कहने को मुफ़्त परिवहन, पर शहर-शहर परेशान बहन! रक्षाबंधन पर भाजपा की फ़्री बस सेवा भी जुमला निकली। उप्र की बहनें अब इसी बस में लादकर किसी को हमेशा के लिए गोरखपुर विदा कर देंगी।’

सपा अध्यक्ष ने आगे लिखा, ‘अब क्या मुख्यमंत्री जी बस पर बुलडोज़र चलवाएंगे या परिवहन व्यवस्था के फेल होने पर अधिकारियों का निलंबन से एनकाउंटर करेंगे। लोग कह रहे हैं रक्षाबंधन के दिन सड़कों पर बस से ज़्यादा गोवंश नज़र आ रहा था।’

Advertisement