लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि ये जो युद्ध स्तरीय तैयारी है उसे चीन की सीमा समझने की भूल न करें, ये तो उप्र का कुंदरकी है जहां विधानसभा का उपचुनाव है।
पढ़ें :- Video: शहजाद पूनावाला को सिवेत ने गिराकर मारा पंच, बचाने दौड़ीं स्वरा भास्कर, रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में बड़ा बवाल
ये जो युद्ध स्तरीय तैयारी है उसे चीन की सीमा समझने की भूल न करें, ये तो उप्र का कुंदरकी है जहाँ विधानसभा का उपचुनाव है।
दरअसल भाजपा राज में चुनाव को लेकर इतनी धांधली हो रही है कि उप्र की जनता का क़ानून-व्यवस्था से एतबार ही उठ गया है। इसीलिए जनता का विश्वास जीतने के लिए ‘दल-बल’… pic.twitter.com/JrCEoL2l9U
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 17, 2024
पढ़ें :- 1.33 करोड़ रुपये का चेक देकर शूटर इलावेनिल को गुजरात सरकार ने किया सम्मानित, एशियन गेम्स में जीता है डबल सिल्वर
उन्होंने कहा कि दरअसल भाजपा राज में चुनाव को लेकर इतनी धांधली हो रही है कि उप्र की जनता का क़ानून-व्यवस्था से एतबार ही उठ गया है। इसीलिए जनता का विश्वास जीतने के लिए ‘दल-बल’ की ये परेड कराई जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि वैसे मीडिया का मानना है कि ये मन से डर निकालने की नहीं, मन में डर डालने की प्रक्रिया ज़्यादा लग रही है, जिससे सत्ताधारी ‘दल’ को चुनाव में ‘बल’ मिले और जनता कम-से-कम संख्या में वोट डालने के लिए बाहर निकले, जिससे चुनावी घोटाला करने में आसानी हो और घोटाले के गवाह कम हो सकें। लेकिन इन सबके बाद भी जनता ने ठान लिया है कि वो बाहर आएगी और भाजपा को हराने-हटाने को लिए वोट करेगी।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में चुनाव आयोग से चेतावनी भरा आग्रह है कि वो वोटिंग कम करवाने की इस साज़िश को नाकाम करें। इस बार जनता अपने मोबाइल कैमरों के साथ तैनात रहेगी और गड़बड़ी करने वाले किसी भी स्तर के व्यक्ति को कोर्ट तक ले जाकर दंड दिलवाकर ही मानेगी।
श्री यादव ने कहा कि जनता ने ‘मतदान भी, सावधान भी’ का नारा स्वीकार कर लिया है और अपने वोट की रक्षा के लिए सब कुछ करने को तैयार है। इस बार भाजपाई चुनावी घोटालेबाज़ अपनी ख़ैर मनाएं।