Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Akshaya Tritiya 2024 : जीवन में पुष्य फल सदैव अक्षय बने रहे इसके लिए अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और मो लक्ष्मी की आराधना बहुत पुनीत होता है। अक्षय का अर्थ है जिसका कभी क्षय न हो, या जो कभी नष्ट न हो।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया को शुभ फल देने वाली तिथि माना गया है। इस दिन यदि शुभ कार्य किया जाए तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी अपना आशीर्वाद देती हैं और व्यक्ति को जीवन में कभी धन, दौलत और सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती। अक्षय तृतीया का दिन गृह प्रवेश के लिए अति उत्तम माना जाता है। वहीं अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का विधान है। कहते हैं कि सोना खरीदने से पूरे साल घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। लेकिन अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया की तिथि 10 मई शुक्रवार को सुबह 4 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी और इसका अंत 11 मई के दिन सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर हो जाएगा। इसलिए इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

चांदी
अक्षय तृतीया के दिन चांदी की खरीददारी भी कर सकते हैं। सोना की तरह ही चांदी भी पवित्र धातु में से एक होता है। आप अक्षय तृतीया के दिन चांदी का सिक्का या अन्य कोई सामान खरीद सकते हैं।

जौ
अक्षय तृतीया पर जौ खरीदना भी शुभ और लाभकारी माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन जौ खरीदने से घर में बरकत होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो आप अक्षय तृतीया के दिन अपने घर जौ भी ला सकते हैं।

कौड़ी
अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदकर लाएं। देवी लक्ष्मी को कौड़ी अत्यंत प्रिय है।  अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी को माता लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाएं और फिर बाद में इसे लाल रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

अक्षय तृतीया पर आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां लक्ष्मी को केसर और हल्दी अर्पित करें। कहा जाता है कि इससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Advertisement