Allahabad High Court Recruitment 2025: अगर आपने स्नातक किया है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने रिसर्च एसोसिएट (Research Associates) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2025 है. आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन जो अवश्य पढ़ लें.
पढ़ें :- UP Recruitment : प्लाटून कमांडर व ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर होगी भर्ती, 16 जून से 6 जुलाई तक होंगे आवेदन
संस्था का नाम
इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court)
पद नाम
रिसर्च एसोसिएट (Research Associates)
शैक्षणिक योग्यता
इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, विश्वविद्यालय, लॉ इंस्टीट्यूट से तीन या पांच वर्षीय एलएलबी डिग्री धारक होना अनिवार्य है. इन पदों के लिए एलएलबी फाइनल ईयर को स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष रखी गई है. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
पढ़ें :- CBSE Class 10 Results : सीबीएसई ने 10वीं के बोर्ड नतीजे घोषित, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं अपने अंक
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी समेत सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे.
पदों की संख्या
पदों की कुल संख्या 36 रखी गई है.
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि
- 15 मार्च 2025
- आवेदन करने की आखिरी तिथि
- 1 अप्रैल 2025
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि
- 8 अप्रैल 2025
- उम्मीवादवारों को टेस्ट और इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट करने की तिथि
- 27 मई 2025
- परीक्षा और इंटरव्यूह की तिथि
- जुलाई 2025
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://apps2.allahabadhighcourt.in/ पर जाएं. इसके बाद रिक्रूटमेंट वाले लिंक पर क्लिक करें. यहां रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक कर मांगी की गई सभी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लें. उसके बाद फॉर्म को पूरी तरह से भरकर फीस जमा कर दें और आखिर में सबमिट कर दें. फॉर्म को सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें. जो भविष्य में भर्ती के समय मांगा जा सकता है.