लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा पिछले 3 वर्षों में कूड़ा प्रबंधन के मामलों में लगभग 600 करोड रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराए जाने की मांग की है।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
यूपी के मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 3 वर्षों में अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात के अधीन नगर विकास विभाग द्वारा कई पूरी तरह नई कंपनियों को बुनियादी अर्हता नहीं होने के बाद भी नियमों के विपरीत जाकर टेंडर दिया। इन कंपनियों के खिलाफ ताजा अपशिष्ट (फ्रेश वेस्ट) तथा विरासत अपशिष्ट (लिगसी वेस्ट) के मामलों में गंभीर अनियमितता की तमाम शिकायतें प्राप्त हुई किंतु शासन द्वारा इनका संज्ञान नहीं लेते हुए इन कंपनियों का गलत बचाव किया जाता दिखा।
यूपी में विगत 3 वर्षों में फ्रेश-वेस्ट तथा लिगसी वेस्ट में लगभग 600 करोड रुपए के घोटाले के तथ्य सामने आए हैं, जिसपर @azadadhikarsena के @Amitabhthakur ने @UPGovt @CMOfficeUP से हाई कोर्ट जज की जांच समिति से जांच की मांग की है.@ChiefSecy_UP @PMOIndia @HMOIndia pic.twitter.com/vPLwVxHeAJ
— Amitabh Thakur (Azad Adhikar Sena) (@Amitabhthakur) April 5, 2025
पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
उन्होंने कहा कि, इस प्रकरण में आरोपित कंपनियों में एकोस्तान इंफ्रा प्रा लि, ग्रीनअस एनर्जी सॉल्यूशन प्रा लि, एनवायरमेंटल टेक्नो ग्लोबल प्रा लि तथा मेसर्स पाथेय प्रा लि आदि शामिल हैं। अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि इन नई कंपनियों के बैलेंस शीट के अनुसार इनका शुद्ध लाभ इनके टर्नओवर का बहुत ही छोटा प्रतिशत था, जो इस सेक्टर के सामान्य औसत से काफी कम था। यह इन कंपनियों द्वारा भारी घूसखोरी की ओर इशारा करते दिखता है। उन्होंने इस मामले की गंभीरता और महत्ता के दृष्टिगत इसकी तत्काल उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।