Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Aloo tikki chaat: घर में बेहद आसानी से बनती है आलू टिक्की चाट, आज ट्राई करें फेमस स्ट्रीट फूड की रेसिपी

Aloo tikki chaat: घर में बेहद आसानी से बनती है आलू टिक्की चाट, आज ट्राई करें फेमस स्ट्रीट फूड की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Aloo tikki chaat:आलू टिक्की चाट उत्तर भारत की सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड डिश में से एक है। क्रिस्पी आलू टिक्की के ऊपर मसालेदार चटनी, दही और मसालों का मेल इसे लाजवाब बना देता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। आज  हम आपको कुरकुरी आलू की टिक्की घर में बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

आलू टिक्की चाट बनाने के लिए सामग्री:

टिक्की के लिए:

आलू – 4-5 (उबले और मैश किए हुए)

ब्रेड क्रम्ब्स – 1/2 कप (या कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून)

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून

हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)

धनिया पाउडर – 1 टीस्पून

लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून

गरम मसाला – 1/2 टीस्पून

पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट

नमक – स्वादानुसार

अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून

हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)

तेल – टिक्की सेकने के लिए

टॉपिंग और चटनी के लिए:

दही – 1 कप (फेंटा हुआ)

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

इमली की चटनी – 2 टेबलस्पून

हरी चटनी – 1 टेबलस्पून

प्याज – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)

टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)

भुना जीरा पाउडर – 1 टीस्पून

चाट मसाला – 1 टीस्पून

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

अनार के दाने – 2 टेबलस्पून

सेव – 2 टेबलस्पून

हरा धनिया – 1 टेबलस्पून (गार्निश के लिए)

आलू टिक्की चाट बनाने का तरीका

1. आलू टिक्की बनाना

1. उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें और उसमें ब्रेड क्रम्ब्स या कॉर्नफ्लोर डालें।

2. अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक, अमचूर और हरा धनिया डालें।

3. इन सभी को अच्छे से मिलाकर टिक्की का मिश्रण तैयार करें।

4. मिश्रण से गोल-चपटे आकार की टिक्की बना लें।

5. एक पैन में तेल गरम करें और टिक्की को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक सेकें।

2. चाट तैयार करना

1. प्लेट में दो गर्मागर्म टिक्की रखें।

2. ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें।

3. अब इमली की चटनी और हरी चटनी डालें।

4. कटे हुए प्याज, टमाटर और अनार के दाने छिड़कें।

5. ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें।

6. अंत में सेव और हरा धनिया डालकर गार्निश करें।

टिप्स:

अगर टिक्की को और क्रिस्पी बनाना है तो इसे हल्का डीप फ्राई कर सकते हैं।

टिक्की के अंदर मटर या पनीर की स्टफिंग भरकर इसे और खास बनाया जा सकता है।

तीखा पसंद हो तो ऊपर से हरी मिर्च और ज्यादा मसाले डाल सकते हैं।

Advertisement